JEE Main Answer Key Challenge: जेईई मेन आंसर की चैंलेज लास्ट डेट आगे बढ़ी , 9 फरवरी तक मौका
Saurabh Pandey | February 8, 2024 | 02:13 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने जेईई मेन जनवरी सेशन की प्रोविजनल आंसर की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की तरफ से जेईई मेन 2024 की प्रोविजनल आंसर की 06 फरवरी को जारी की जा चुकी है। एनटीए ने आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को दो दिन का समय दिया था, जिसकी समय सीमा आज यानी 08 फरवरी 2024 को समाप्त हो रही थी, लेकिन अब एनटीए ने जेईई मेन आंसर की चैलेंज विंडो को एक दिन यानी 09 फरवरी 2024 तक आगे बढ़ा दिया है। उम्मीदवार अब 09 फरवरी 2024 तक अपनी आपत्ति एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर दर्ज करा सकते हैं।
एनटीए की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सर्वर में तकनीकी खामी के चलते शेड्यूल को संशोधित किया गया है। नए शेड्यूल के मुताबिक जेईई मेन आंसर की के खिलाफ चैलेंज 07 फरवरी से 09 फरवरी तक किया जा सकता है। पहले जारी कार्यक्रम के मुताबिक आंसर की को चैलेंज करने की समय सीमा 06 से 08 फरवरी 2024 तक थी।
जेईई मेन सेशन 1 आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने वाले अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न जिस पर आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, उसके लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि बिना शुल्क जमा किए किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों से ही करना होगा।
ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- आवेदन संख्या और जन्मतिथि के साथ लॉगिन करें।
- अब सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- आंसर की चैलेंज लिंक पर क्लिक करें।
- अब नीचे प्रश्न आईडी दिखाई देगी।
JEE Main 2024 परीक्षा विवरण
एनटीए की तरफ से जेईई मेन 2024 सत्र 1 परीक्षा 24 जनवरी को पेपर 2A-बी.आर्क और पेपर 2B बी.प्लानिंग के लिए आयोजित की गई थी, जबकि 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2024 को पेपर 1 बीई.बीटेक के लिए आयोजित किया गया था। जेईई मेन परीक्षा देशभर के 291 शहरों के 544 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें देश के बाहर 21 शहरों में परीक्षा आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]SSC Admit Card: एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, 20 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा
एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत उम्मीदवारों का ही एडमिट कार्ड जारी किया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें