JEE Main 2026 Registration: जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें? रजिस्ट्रेशन लिंक जल्द होगा सक्रिय; शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | October 8, 2025 | 08:13 AM IST | 2 mins read
एनआईटी, आईआईआईटी और सीएफटीआई जैसे शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में बीई/बीटेक और बी आर्क/बी प्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य 2026 (JEE Main 2026) सत्र 1 के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन 2026 परीक्षा दो सत्रों - जनवरी और अप्रैल में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक सत्र के लिए विस्तृत जेईई परीक्षा तिथियों की घोषणा सूचना विवरणिका के साथ की जाएगी। एनटीए ने उम्मीदवारों को एक ही सत्र के लिए कई जेईई फॉर्म जमा न करने की चेतावनी दी है।
परीक्षा एजेंसी एनटीए ने जेईई मेन पंजीकरण प्रक्रिया को पहले से समझने में मदद करने के लिए demo.nta.nic.in पर डेमो लिंक उपलब्ध करा दिया है। जेईई मेन 2026 आवेदन प्रक्रिया में तीन चरण पंजीकरण, आवेदन पत्र भरना और शुल्क भुगतान शामिल है।
JEE Main 2026 Registration Form: आवेदन कैसे करें?
जेईई मेन 2026 सेशन 1 के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकेंगे:
- जेईई मेन रजिस्ट्रेशन 2026 - आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म 2026 - जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- जेईई मेन के लिए दस्तावेज - आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- जेईई मेन रजिस्ट्रेशन फीस - कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम में शुल्क का भुगतान करें।
पात्रता मानदंड के अनुसार, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण या अध्ययनरत छात्र जेईई मेन के लिए आवेदन कर सकते हैं। जेईई मेन 2026 के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। जेईई मेन 2026 एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
JEE Main Registration Fees 2026: पंजीकरण शुल्क
जेईई मेन परीक्षा पंजीकरण शुल्क पिछले वर्ष के समान ही रहेगा। श्रेणीवार शुल्क विवरण नीचे सारणी में जांच सकते हैं:
| कैटेगरी | पेपर 1 बीई, बीटेक या पेपर 2ए: बीआर्क या पेपर 2बी: बीप्लानिंग | |
|---|---|---|
|
|
भारत में उपस्थित होने के लिए शुल्क
|
भारत के बाहर उपस्थित होने के लिए शुल्क
|
| सामान्य |
पुरुष - 1,000 रुपए महिला - 800 रुपए |
पुरुष - 5,000 रुपए महिला - 4,000 रुपए |
| जनरल-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी(एनसीएल) |
पुरुष - 900 रुपए महिला - 800 रुपए |
पुरुष - 4,500 रुपए महिला - 4,000 रुपए |
|
एससी/एसटी/दिव्यांग/पीडब्ल्यूडी
|
500 रुपए | 2,500 रुपए |
| थर्ड जेंडर | 500 रुपे | 3,000 रुपए |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम