JEE Main 2025 Registration: जेईई मेन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि नजदीक, jeemain.nta.nic.in पर जल्द करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | November 18, 2024 | 08:19 AM IST | 2 mins read
इस साल, जेईई मेन दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। जेईई मेन सत्र-1 का आयोजन 22 जनवरी से 31 जनवरी, 2025 तक होगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2025 (JEE Main 2025) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
जेईई मुख्य 2025 पंंजीकरण की आखिरी तिथि 22 नवंबर तय की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल जेईई मेन 2025 पंजीकरण में गिरावट देखी गई है। 28 अक्टूबर को खुले आवेदन विंडो के पहले दो हफ्तों में केवल 5.1 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।
इस साल, जेईई मेन दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहला सत्र 22 जनवरी से 31 जनवरी, 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा सत्र अप्रैल 2025 में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पहले जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। जेईई (मेन) - 2025 आवेदन के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
साल 2023, 2024 में कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने या 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवार जेईई मेन 2025 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं। अधिसूचना में बताया गया कि, उम्मीदवारों को उस संस्थान के आयु मानदंडों को पूरा करना पड़ सकता है, जिसमें वे प्रवेश लेना चाहते हैं।
Joint Entrance Examination Main 2025: परीक्षा माध्यम
- a) पेपर 1 (बीई/बीटेक) - कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा।
- b) पेपर 2A (बीआर्क) - गणित (भाग-1) और योग्यता परीक्षण (भाग-2) सीबीटी मोड में और ड्राइंग टेस्ट (भाग-3) पेन एवं पेपर (ऑफलाइन) मोड में आयोजित होगा।
- c) पेपर 2B (बीप्लानिंग) - गणित (भाग-1), योग्यता परीक्षण (भाग-2), और योजना-आधारित प्रश्न (भाग-3) सीबीटी मोड में कराई जाएगी।
JEE Main 2025: आवेदन कैसे करें?
आधिकारिक वेबसाइट जेईई मेन 2025 के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक JEE Main 2025 वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर, पंजीकरण संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार