Santosh Kumar | November 13, 2024 | 03:52 PM IST | 3 mins read
NTA JEE Main 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2024 है। विशेषज्ञों ने आवेदन की धीमी गति पर चिंता जताई है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। इस साल जेईई मेन 2025 के पहले 2 हफ्तों में पिछले सालों के मुकाबले सबसे कम आवेदन आए हैं। अभी तक सिर्फ 5.1 लाख छात्रों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। साथ ही, आवेदक 2 महीने में परीक्षा की तैयारी कैसे कर सकते हैं, इसकी जानकारी भी इस लेख में दी गई है।
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
जेईई मेन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2024 है और अब कुछ ही दिन बचे हैं। विशेषज्ञों ने आवेदन की धीमी गति पर चिंता जताई है, क्योंकि पिछले सालों के मुकाबले इस बार आवेदनों की संख्या काफी कम है।
मिली जानकारी के मुताबिक, विशेषज्ञ अमित आहूजा ने बताया कि कई छात्रों को आवेदन करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि आवेदनों की कम संख्या के पीछे की वजह नई नीतियां और पात्रता मानदंडों में बदलाव है।
आहूजा ने कहा कि छात्रों को कैटेगरी सर्टिफिकेट के लिए अतिरिक्त जानकारी जुटाने में दिक्कत आ रही है। अगर नियमों में ढील नहीं दी गई तो ओबीसी और ईडब्ल्यूएस छात्रों को सामान्य श्रेणी में आवेदन करना पड़ सकता है, जिससे भ्रम और विसंगतियां पैदा हो सकती हैं।
बता दें कि आवेदन के समय ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों से कैटेगरी सर्टिफिकेट आईडी, उसके जारी होने की तारीख और जारी करने वाले अधिकारी का नाम जैसी जानकारियां मांगी गई हैं।
आहूजा ने न्यूज18 को बताया कि एनटीए ने FAQ दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया, जिससे कई उम्मीदवार पंजीकरण प्रक्रिया में असहाय हो गए हैं। कई आवेदकों ने स्पष्टीकरण के लिए एनटीए से संपर्क किया है, लेकिन जवाब नहीं आया।
इससे पहले एनटीए ने जेईई मेन 2025 के लिए टाई-ब्रेकिंग नियमों में बदलाव किया है और आयु मानदंड को हटा दिया है। इसके अलावा दिव्यांग और बेंचमार्क डिसेबिलिटी छात्रों के लिए भी बदलाव लागू किए गए हैं।
बता दें कि एनटीए जेईई मेन 2025 का पहला सत्र 22-31 जनवरी और दूसरा सत्र 1-8 अप्रैल, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार 19 जनवरी, 2025 से आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
जेईई मेन 2025 परीक्षा में 2 महीने से ज्यादा का समय बचा है। ऐसे में कई संस्थान मुफ्त में परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं। हाल ही में आईआईटी कानपुर ने जेईई मेन्स की तैयारी के लिए 45 दिनों का क्रैश कोर्स शुरू किया है।
इससे पहले, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने भी जेईई मेन 2025 के लिए अपने क्रैश कोर्स की घोषणा की थी। यह जेईई मेन 2025 परीक्षा के चरण 1 और 2 में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए दो चरणों में पेश किया जाएगा।
जेईई मेन की तैयारी के लिए कोई जादुई तरीका नहीं है जो उच्च स्कोर की गारंटी देता हो। यह एक कठिन परीक्षा है जिसके लिए आईआईटी और प्रमुख एनआईटी में बीटेक में प्रवेश पाने के लिए बहुत मेहनत की आवश्यकता होती है।
जेईई मेन 2025 परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार अपनी दिनचर्या में निम्नलिखित रणनीतियों को शामिल करने पर विचार कर सकते हैं-
जेईई मेन 2025 परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवारों के लिए कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकें नीचे तालिका में दी गई हैं-
| विषय | पुस्तकें |
|---|---|
| फिजिक्स | कॉन्सेप्ट ऑफ फिजिक्स – भाग I और भाग II, (एचसी वर्मा द्वारा लिखी गई) प्रॉब्लम इन जनरल फिजिक्स, (आई.ई इरोडोव द्वारा लिखी गई) फिजिक्स फॉर जेईई (मेन एंड एडवांस), (डीसी पांडे/हैलिडे/रेसनिक/वाकर द्वारा लिखी गई) |
| केमिस्ट्री | मॉडर्न अप्रोच टू केमिकल कैलकुलेशन (आर.सी. मुखर्जी द्वारा लिखी गई) ए टेक्स्टबुक ऑफ फिजिकल केमिस्ट्री फॉर कॉम्पिटिशन (ओपी टंडन द्वारा लिखी गई) कोनसाइज इकोनॉमिक्स केमिस्ट्री (जेडी ली द्वारा लिखी गई) ऑर्गेनिक केमिस्ट्री फॉर जेईई (सोलोमन्स द्वारा लिखी गई) |
| गणित | कक्षा 11 और कक्षा 12 के लिए गणित (आरडी शर्मा द्वारा लिखी गई) ऑब्जेक्टिव मैथमेटिक्स फॉर जेईई ( (आरडी शर्मा द्वारा लिखी गई)) आईआईटी मैथमेटिक्स (एमएल खन्ना द्वारा लिखी गई) |
सोर्स- cnbctv18