JEE Main 2025: एनआईटी उत्तराखंड के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए; रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
Abhay Pratap Singh | February 25, 2025 | 06:31 PM IST | 3 mins read
NIT Uttarakhand: बीटेक की सभी ब्रांच के लिए एचएस और ओएस कोटा के लिए जेईई मेन एनआईटी उत्तराखंड अपेक्षित कटऑफ पर्सेंटाइल 2025 की जांच इस लेख में कर सकते हैं।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय प्रौद्योगिक संस्थान, उत्तराखंड (NIT Uttarakhand) देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों और देश के 31 एनआईटी कॉलेजों में से एक है। एनआईटी यूके में स्नातक (बीटेक) कार्यक्रमों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Main) के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है। इसके बाद काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) या केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड (CSAB) द्वारा आयोजित की जाती है। जेईई मेन स्कोर को ध्यान में रखते हुए जोसा द्वारा तैयार अखिल भारतीय रैंक (AIR) के आधार पर छात्रों को एनआईटी उत्तराखंड में इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन मिलता है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
एनआईआरएफ 2024 रैंकिंग ‘इंजीनियरिंग’ श्रेणी में एनआईटी उत्तराखंड को 101-150वें स्थान पर रखा गया है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड यूजी, पीजी और डॉक्टरेट स्तर पर पाठ्यक्रम प्रदान करता है। एनआईटी उत्तराखंड पिछले वर्ष 2023 में भी एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 में 101-150वें स्थान पर था। एनआईटी उत्तराखंड में लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में बीटेक, एमटेक और पीएचडी कार्यक्रम शामिल हैं। उम्मीदवारों को जेईई मेन/ गेट/ नेट (सीएसआईआर-यूजीसी-नेट/ एलएस) जैसी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी उत्तराखंड में दाखिला दिया जाता है।
NIT Uttarakhand Eligibility Criteria: एनआईटी यूके पात्रता मानदंड
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड प्रवेश पात्रता मानदंड के अनुसार -
- बीई/ बीटेक के लिए उम्मीदवार भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान/तकनीकी व्यावसायिक विषय के साथ 10+2 या समकक्ष परीक्षा और जेईई मेन उत्तीर्ण होना चाहिए।
- एमई/ एमटेक के लिए कैंडिडेट न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री (एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 55%) और गेट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए अभ्यर्थी न्यूनतम 60% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री उत्तीर्ण हो और 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। साथ ही, संबंधित विषय में गेट/नेट (सीएसआईआर-यूजीसी-नेट/एलएस) उत्तीर्ण हो।
NIT Uttarakhand BTech Branch List: एनआईटी उत्तराखंड बीटेक ब्रांच
एनआईटी यूके पांच अलग-अलग ब्रांचों में बीटेक कार्यक्रम संचालित करता है। NIT उत्तराखंड पाठ्यक्रम केवल पूर्णकालिक मोड में उपलब्ध हैं। बीटेक पाठ्यक्रमों की शाखाएं निम्नलिखित हैं:
- कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग (CSE)
- इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE)
- इलेक्ट्रॉनिक और संचार इंजीनियरिंग (ECE)
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME)
- सिविल इंजीनियरिंग (CE)
NIT Uttarakhand BTech Fees: एनआईटी उत्तराखंड बीटेक फीस
एनआईटी उत्तराखंड में कोर्स, कैटेगरी और आरक्षण के अनुसार उम्मीदवारों को फीस के रूप में अलग-अलग राशि का भुगतान करना होता है। एनआईटी उत्तराखंड छात्रावास की फीस प्रशासन द्वारा निर्धारित की जाती है, जो प्रत्येक वर्ष अलग-अलग हो सकती है। नोटिस के अनुसार, यदि कोई छात्र शैक्षणिक कार्यक्रम की पूरी अवधि के दौरान किसी भी समय छात्रावास सुविधा का लाभ नहीं उठाता है तो छात्रावास शुल्क उसे वापस कर दी जाएगी। उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में सामान्य/ ओबीसी श्रेणी के विद्यार्थियों की फीस (जिनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से 5 लाख रुपए के बीच है) की फीस जांच कर सकते हैं:
| विवरण | 1st सेमेस्टर | 2nd सेमेस्टर | 3rd सेमेस्टर | 4th सेमेस्टर | 5th सेमेस्टर | 6th सेमेस्टर | 7th सेमेस्टर | 8th सेमेस्टर |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
ट्यूशन शुल्क |
20,834 |
20,833 |
20,834 |
20,833 |
20,834 |
20,833 |
20,834 |
20,833 |
|
छात्र संबंधित गतिविधि शुल्क |
2,500 |
2,500 |
2,500 |
2,500 |
2,500 |
2,500 |
2,500 |
2,500 |
|
विकास शुल्क |
2,000 |
2,000 |
2,000 |
2,000 |
2,000 |
2,000 |
2,000 |
2,000 |
|
पूर्व छात्र संघ शुल्क |
500 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
|
संस्थान सुरक्षा जमा (वापसी योग्य) |
3,000
|
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
|
छात्रावास सुरक्षा जमा (वापसी योग्य) |
5,000 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
|
बुक बैंक कॉशन मनी (वापसी योग्य) |
500 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
|
अतिरिक्त सुरक्षा जमा (वापसी योग्य) |
5,000 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
|
सुरक्षा सेवाएं |
7,986 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
|
अन्य छात्रावास शुल्क |
3,400 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
|
दीक्षांत समारोह शुल्क (डिग्री के बिना लौटने पर वापसी योग्य) |
1000 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
|
चिकित्सा बीमा |
650 |
0 |
650 |
0 |
650 |
0 |
650 |
0 |
|
कंप्यूटर/इंटरनेट |
2000 |
2000 |
2000 |
2000 |
2000 |
2000 |
2000 |
2000 |
|
परीक्षा |
800 |
800 |
800 |
800 |
800 |
800 |
800 |
800 |
|
पहचान पत्र शुल्क |
100 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
|
कुल |
55,270 |
28,133 |
28,784 |
28,133 |
28,784 |
28,133 |
28,784 |
28,133 |
Previous Years JEE Mains Cutoff: पिछले वर्षों की जेईई मेन कटऑफ
नीचे दी गई सारणी में कैटेगरी-वाइज जेईई मेन 2024 कटऑफ की जांच कर सकते हैं:
| कैटेगरी | जेईई मेन कटऑफ 2024 |
|---|---|
| सामान्य | 93.23622 |
| जनरल-पीडब्ल्यूडी | 0.00187 |
| ईडब्ल्यूएस | 81.32664 |
| ओबीसी-एनसीएल | 79.67578 |
| एससी | 60.09232 |
| एसटी | 46.69758 |
JEE Main Cutoff for NIT Uttarakhand 2025: जेईई मेन कटऑफ
जोसा द्वारा आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर एनआईटी उत्तराखंड जेईई मेन 2025 कटऑफ जारी किया जाता है। जोसा एनआईटी उत्तराखंड के लिए जेईई मेन कटऑफ ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक के रूप में जारी करेगा। एनआईटी उत्तराखंड बीटेक कटऑफ 2025 जेईई मेन रैंक पर आधारित होगी। एनआईटी यूके जेईई मेन कटऑफ कोर्स और श्रेणी के लिए अलग-अलग होगी। एनआईटी यूके जेईई मेन कटऑफ का निर्धारण जेईई मेन 2025 का कठिनाई स्तर, प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या सहित अन्य कारकों पर किया जाता है।
JEE Main NIT Uttarakhand Expected Cutoff 2025 (OS Quota): ओएस कोटा के लिए अपेक्षित कटऑफ पर्सेंटाइल
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में ओएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अपेक्षित जेईई मेन एनआईटी उत्तराखंड कटऑफ प्रतिशत की जांच कर सकते हैं:
| कोर्स का नाम (बीटेक) | अपेक्षित कटऑफ प्रतिशत 2025 |
|---|---|
| सीएसई | 98.9-98.95 |
| ईईई | 98-98.1 |
| ईसीई | 98.35-98.4 |
| एमई | 97.6-97.65 |
| सीई | 97.15-97.25 |
JEE Main NIT Uttarakhand Expected Cutoff 2025 (HS Quota): एचएस कोटा के लिए अपेक्षित कटऑफ पर्सेंटाइल
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में एचएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अपेक्षित जेईई मेन एनआईटी उत्तराखंड कटऑफ प्रतिशत की जांच कर सकते हैं:
| कोर्स का नाम (बीटेक) | अपेक्षित कटऑफ प्रतिशत 2025 |
|---|---|
| सीएसई | 98-98.05 |
| ईईई | 96.9-97 |
| ईसीई | 97.3-97.35 |
| एमई | 96.6-96.7 |
| सीई | 96.2-96.3 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल