JEE Main 2024 Paper 2 Topper List: जेईई मेन पेपर 2 टॉपर लिस्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Saurabh Pandey | March 8, 2024 | 01:15 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2024 जनवरी सत्र की परीक्षा एनटीए द्वारा 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा भारत के बाहर 21 शहरों सहित देश भर के 291 शहरों में स्थित 544 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।पेपर 2 बी.आर्क और बी.प्लानिंग का रिजल्ट जारी हो चुका है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। एनटीए ने बी.आर्क और बी प्लानिंग पेपर का रिजल्ट 7 मार्च को जारी किया है। परीक्षा में टॉप करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर अपलोड की गई है।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
जेईई मेन पेपर 2 बी. आर्क और बी. प्लानिंग 24 जनवरी को 299 शहरों के 421 परीक्षा केंद्रों (15 शहर देश के बाहर भी) पर आयोजित किया गया था। इसके लिए 740002 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 55608 परीक्षार्थी शामिल हुए।
जेईई मेन बी.आर्क-बी प्लानिंग टॉपर
जेईई मेन पेपर 2ए (बी.आर्क.) में तमिलनाडु के मुथु.आर ने जनवरी 2024 की परीक्षा में 100 एनटीए स्कोर हासिल किया है। पेपर-2बी (बी.प्लानिंग) जनवरी 2024 की परीक्षा में आंध्रप्रदेश के कोलसानि साकेत प्रणव ने 100 एनटीए स्कोर प्राप्त किया है।
राज्यवार बी.आर्क टॉपर लिस्ट
- के. सिद्धार्थकुमार - अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
- धनुकोंडा श्रीनिधि - आंध्रप्रदेश
- साइमन पासर - अरुणाचल प्रदेश
- कौस्तव प्रकाश शर्मा - असम
- मो. अरिश नसर सिद्दीकी - बिहार
- पार्थ कौल- चंडीगढ़
- शाश्वत अग्रवाल - छत्तीसगढ़
- पटेल दिशा दीपक - दादरा एवं नगर हवेली
- मुदित नवीनकुमार पटेल - दमन और दीव
- हिमांशी मिश्रा - दिल्ली (एनसीटी)
राज्यवार बी. प्लानिंग टॉपर लिस्ट
- संजय सनीश - अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह
- कोलसानी साकेत प्रणव - आंध्र प्रदेश
- स्नेहा पॉल - अरुणाचल प्रदेश
- नचिकेत बोरा - असम
- अरीब अफसर खान - बिहार
- पुण्य बिंदलिश - चंडीगढ़
- शाश्वत अग्रवाल - छत्तीसगढ़
- जयदेव पारीक - दादरा एवं नगर हवेली
- मीता प्रेमजी मकवाना - दमन और दीव
- हिमांशी मिश्रा - दिल्ली (एनसीटी)
13 भाषाओं में परीक्षा
जेईई मेन 2024 परीक्षा 13 भाषाओं असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी।
जेईई मेन 2024 परीक्षा के सुचारू संचालन की निगरानी और सुविधा के लिए एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष खोला गया था। इसके लिए 02 राष्ट्रीय संयोजक, 18 क्षेत्रीय संयोजक, 303 नगर समन्वयक, 1083 पर्यवेक्षक, 150 तकनीकी पर्यवेक्षक और 162 उप पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार