Saurabh Pandey | August 28, 2025 | 09:36 AM IST | 1 min read
एसएससी सीएचटी पेपर 2 परीक्षा 29 मार्च, 2025 को आयोजित की गई थी। जबकि परिणाम 25 जुलाई, 2025 को घोषित किया गया था।

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक (सीएचटी) परीक्षा 2024 के पेपर 2 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। एसएससी सीएचटी पेपर 2 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से अपने अंक देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी सीएचटी पेपर 2 में शामिल उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। आयोग ने परीक्षा प्रणाली में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अभ्यर्थियों के अंक जारी किए हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवार 12 सितंबर, 2025 शाम 6 बजे तक आयोग की वेबसाइट पर अपने पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके अपने व्यक्तिगत अंक देख सकते हैं। उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड/अंकों का प्रिंटआउट ले सकते हैं, क्योंकि इस समय सीमा के बाद स्कोरकार्ड उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे।
Also read UPSSSC PET 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप upsssc.gov.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें
एसएससी सीएचटी पेपर 2 परीक्षा 29 मार्च, 2025 को आयोजित की गई थी। जबकि परिणाम 25 जुलाई, 2025 को घोषित किया गया था।