जेईई मेन 2024 आवेदन सुधार सुविधा 6 दिसंबर से होगी शुरू
Nitin | November 30, 2023 | 04:51 PM IST | 1 min read
एनटीए द्वारा जेईई मेन आवेदन फॉर्म सुधार तिथि 2024 की घोषणा कर दी गई है। जेईई रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर तक विस्तारित कर दी गई है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (मेन्स) 2024 आवेदन पत्र सुधार तिथि की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार जेईई मेन आवेदन में 6 दिसंबर से सुधार कर सकते हैं। जेईई मेन आवेदन सुधार करने की अंतिम तिथि 8 दिसंबर है। इसके साथ ही एनटीए ने जेईई मेन आवेदन की अंतिम तिथि को भी विस्तारित कर दिया है। अब, अभ्यर्थी जेईई मेन फॉर्म 4 दिसंबर रात 9 बजे तक जमा कर सकते हैं। हालांकि, जेईई रजिस्ट्रेशन फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि और समय 4 दिसंबर रात 11:55 बजे तक है।
इससे पहले, जेईई मेन 2024 आवेदन पत्र को जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर थी। जेईई मेन 2024 आवेदन फॉर्म भरने की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in है। उम्मीदवार जेईई मेन 2024 पंजीकरण शुल्क केवल ऑनलाइन मोड यानी क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई द्वारा जमा कर सकते हैं।
जेईई मेन आवेदन पत्र में जो विवरण सुधार किए जा सकते हैं, उनकी सूची जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी। इस वर्ष, एनटीए द्वारा कई बदलाव किए गए है, जैसे कि जेईई आवेदन प्रक्रिया में सुधार, जेईई मेन पाठ्यक्रम और परीक्षा केंद्र में कमी।
जेईई मेन 2024 सत्र 2 पंजीकरण तिथि
एनटीए द्वारा जेईई मेन्स 2024 अप्रैल सत्र परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 2 फरवरी से शुरू की जाएगी। जेईई मेन सत्र 2 फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 2 मार्च, 2024 है। जेईई मेन अप्रैल 2024 सत्र के लिए परीक्षा की तारीखें 1 से 15 अप्रैल हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी भारत में इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) आयोजित करती है। इस राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए हर साल लगभग 9 लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं। उम्मीदवार अपने प्रश्नों के समाधान के लिए एनटीए को jeemain@nta.ac.in पर लिख सकते हैं या 011-40759000/ 011- 6922770 पर एनटीए हेल्प डेस्क पर कॉल कर सकते हैं।
विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी