JEE Advanced 2025 Answer Key: जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर की jeeadv.ac.in पर जारी; आपत्तियां दर्ज कराएं
Abhay Pratap Singh | May 25, 2025 | 03:01 PM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस 2025 प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवार आवश्यक शुल्क भुगतान के साथ 27 मई, 2025 तक आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) ने आज यानी 25 मई को संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस्ड 2025 (JEE Advanced 2025) पेपर-1 और पेपर-2 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस्ड 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
जेईई एडवांस्ड 2025 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेईई प्रोविजनल आंसर की 2025 पर उम्मीदवार आवश्यक शुल्क भुगतान के साथ 27 मई, 2025 तक आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं।
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद जेईई एडवांस्ड फाइनल आंसर की 2025 और जेईई एडवांस 2025 रिजल्ट 2 जून को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जेईई एडवांस उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। जेईई एडवांस परीक्षा 18 मई, 2025 को लगभग 2 लाख अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई थी।
Also read JEE Advanced 2025 Response Sheet: जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट jeeadv.ac.in पर जारी; डाउनलोड करें
जेईई एडवांस्ड में पास होने के लिए दोनों पेपरों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जेईई एडवांस परीक्षा आईआईटी में बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। जेईई एडवांस 2025 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड में न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होंगे। काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। जेईई एडवांस काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण करना होगा।
JEE Advanced 2025 Answer Key Challenge: आपत्तियां कैसे उठाएं?
नीचे बताए गए चरणों की सहायता से कैंडिडेट आवश्यकतानुसार आपत्तियां उठा सकते हैं:
- जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- लॉगिन करें और उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- उन प्रश्नों की संख्या अंकित करें जिनके उत्तर को चुनौती दी जानी है।
- आपत्तियों के लिए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- चुनौती देने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]Rajasthan BSTC Admit Card 2025: राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड predeledraj2025.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें
बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ नीला/काला बॉलपेन, पासपोर्ट फोटो, वैध मूल फोटो पहचान पत्र और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल