JEE Advanced Admit Card 2024: जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड कल होगा जारी, jeeadv.ac.in से कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | May 16, 2024 | 11:38 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस 2024 एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र स्थल और परीक्षा के दिन के लिए अन्य निर्देश शामिल होंगे। परीक्षा के दिन उम्मीदवारो को अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा।
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास कल यानी 17 मई 2024 को जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
जेईई एडवांस्ड परीक्षा 26 मई को आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस्ड परीक्षा में तीन घंटे की अवधि के दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) होते हैं। दोनों पेपरों में उपस्थित होना अनिवार्य है। जेईई एडवांस्ड पेपर 1 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है।
जेईई एडवांस्ड उम्मीदवार की रिस्पॉन्स शीट 2024 31 मई को वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके अलावा, जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए प्रोविजनल आंसर की 2 जून को जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ, यदि कोई हो, आपत्तियां उठाने का अवसर 2 से 3 जून 2024 तक दिया जाएगा।
JEE Advanced 2024 Admit Card: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जाएं।
- जेईई एडवांस 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक देखें।
- उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- अब 'सबमिट' टैब पर क्लिक करें।
- जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- जेईई एडवांस प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले लें
एडमिट कार्ड डिटेल
- उम्मीदवार का नाम
- माता-पिता/अभिभावक का नाम
- जन्म की तारीख
- लिंग
- वर्ग
- जेईई मेन 2024 रोल नंबर
- जेईई एडवांस 2024 रोल नंबर
- आईआईटी जोन
- केंद्र कोड
- विकलांग व्यक्ति की स्थिति
- अभ्यर्थियों का फोटो
- अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर
- आवंटित परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- जेईई एडवांस की तारीख और समय
- जेईई एडवांस्ड की पंजीकरण स्थिति
- एग्जाम डे गाइडलाइंस
जेईई एडवांस्ड फाइनल आंसर की-रिजल्ट डेट
जेईई एडवांस्ड फाइनल आंसर की और जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2024 की घोषणा 09 जून, 2024 को की जाएगी। आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 9 जून से 10, 2024 जून के बीच आयोजित किया जाएगा।
अगली खबर
]CUET UG 2024 Exam: सीयूईटी यूजी नवीनतम हाल टिकट डाउनलोड नहीं होने पर छात्र ऐसे परीक्षा में हो सकते हैं शामिल
एनटीए ने अधिसूचना में कहा कि, उम्मीदवार 14 मई की शाम को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, ताकि प्रशासनिक कारणों से परीक्षा केंद्र में कोई भी बदलाव एडमिट कार्ड में दिखाई दे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल