JEE Advanced AAT Exam 2024: जेईई एडवांस आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट प्रवेश परीक्षा आज, ड्रेस कोड जानें
Abhay Pratap Singh | June 12, 2024 | 08:16 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस एएटी 2024 परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: जेईई एडवांस आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 आज यानी 12 जून को आयोजित किया जाएगा। जेईई एडवांस एएटी 2024 परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में आयोजित होगी।
AAT 2024 परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन एवं पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। JEE एडवांस्ड AAT 2024 परीक्षा की अवधि 3 घंटे तय की गई है। जेईई एडवांस एएटी पेपर में कुल 16 प्रश्न पूछे जाएंगे। एएटी 2024 परीक्षा परिणाम 14 जून को घोषित किया जाएगा।
AAT 2024 पेपर में सामान्य ज्ञान, ज्यामिति ड्राइंग, 3D पहलू, फ्रीहैंड ड्राइंग, कल्पना और सौंदर्य संवेदनशीलता सेक्शन को शामिल किया गया है। जेईई एडवांस आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे, IIT रुड़की और IIT BHU द्वारा पेश किए जाने वाले BArch प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
AAT 2024 Exam: इन चीजें को साथ ले जा सकते हैं
उम्मीदवार AAT 2024 परीक्षा हाल में निम्नलिखित वस्तुएं ले जा सकते हैं:
- जेईई एडवांस 2024 एडमिट कार्ड।
- फोटो पहचान प्रमाण (आधार कार्ड/ पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस)।
- स्टेशनरी जैसे पेन, पेंसिल, रबड़, शार्पनर।
- पारदर्शी पानी की बोतल।
JEE Advanced AAT 2024 Exam Guidelines: ड्रेस कोड
उम्मीदवार नीचे AAT 2024 परीक्षा दिशानिर्देश एवं ड्रेस कोड देख सकते हैं:
- प्रवेश पत्र पर नवीनतम पासपोर्ट साइज का रंगीन फोटो चिस्पा होना चाहिए।
- परीक्षा केंद्र पर जेईई एडवांस 2024 एडमिट कार्ड और एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
- परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- फोन, कैलकुलेटर, डिजिटल घड़ी और कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर रोक लगाई गई है।
- किसी भी प्रकार से कदाचार करते पकड़े जाने पर अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
- नकल करते हुए पाए गए कैंडिडेट पर कार्रवाई भी की जा सकती है।
AAT 2024 Exam Centre Details: परीक्षा केंद्र विवरण
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में AAT 2024 परीक्षा केंद्र विवरण देख सकते हैं:
| क्रम संख्या | AAT 2024 परीक्षा केंद्र |
|---|---|
| 1 |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे विक्टर मेनेजेस कन्वेंशन सेंटर (वीएमसीसी), सेमिनार रूम 1, 2, 3 और 4, ग्राउंड फ्लोर, आईआईटी बॉम्बे मुंबई-400076, महाराष्ट्र |
| 2 |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स, आईआईटी दिल्ली कैंपस, हौज खास, नई दिल्ली - 110016 |
| 3 |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी हॉल नं.5G2, कोर 5 (भूतल) नया कक्षा परिसर, आईआईटी गुवाहाटी, गुवाहाटी 781039, असम, भारत |
| 4 |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर एल7, व्याख्यान कक्ष परिसर, शैक्षणिक क्षेत्र आईआईटी कानपुर, कानपुर-208016, उत्तर प्रदेश |
| 5 |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर कमरा नं. पी0-120-01 पुष्पगिरी लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स (पीएलसी) आईआईटी भुवनेश्वर, अरागुल, खुर्दा, ओडिशा 752050 |
| 5 |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास सीआरसी 101 - 103 क्लास रूम कॉम्प्लेक्स, आईआईटी मद्रास चेन्नई - 600036 |
| 6 |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की कमरा नं. 005 और 006 गार्गी ब्लॉक, प्रबंधन अध्ययन विभाग के पास, आईआईटी रुड़की परिसर रुड़की 247667 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार