JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड के लिए पंजीकरण का आज आखिरी मौका, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | May 5, 2026 | 08:34 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस्ड 2026 एडमिट कार्ड केवल उन्हीं उम्मीदवारों को जारी किया जाएगा, जो पंजीकरण प्रक्रिया के तीनों चरणों को पूरा करेंगे, जिसमें भुगतान भी शामिल है।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Nowनई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और सभी पात्र छात्र अब 5 मई (रात 11:59 बजे) तक पंजीकरण पूरा कर आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। संस्थान ने जेईई एडवांस्ड के लिए सभी छात्रों को सलाह दी है कि पंजीकरण शुल्क भुगतान के बाद ही पूर्ण माना जाएगा।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
इस समय सीमा के बढ़ने से उन छात्रों को फायदा मिला है, जो परीक्षा के लिए योग्य थे, लेकिन पहले दी गई समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे।
JEE Advanced 2026: आवेदन शुल्क
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 3,200 रुपये और महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को 1,600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
JEE Advanced 2026: आयुसीमा
जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर, 2001 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु में पांच वर्ष की छूट दी गई है, यानी कि इन उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर, 1996 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए।
JEE Advanced 2026: पात्रता मानदंड
- जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को सभी श्रेणियों में जेईई मेन 2026 (बी.ई./बी.टेक पेपर) में शीर्ष 2,50,000 उत्तीर्ण उम्मीदवारों में शामिल होना होगा।
- एक उम्मीदवार लगातार दो वर्षों में अधिकतम दो बार जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा दे सकता है।
- किसी उम्मीदवार को कक्षा 12वीं (या समकक्ष) परीक्षा में पहली बार 2025 या 2026 में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित को अनिवार्य विषयों के रूप में शामिल किया होना चाहिए।
- जिन उम्मीदवारों का आईआईटी में प्रवेश (किसी भी कारण से) आईआईटी में शामिल होने के बाद रद्द कर दिया गया है, वे भी जेईई (एडवांस्ड) 2026 में बैठने के लिए पात्र नहीं हैं।
- वे उम्मीदवार जिन्होंने 2025 में पहली बार किसी भी आईआईटी में तैयारी पाठ्यक्रम (preparatory course) में प्रवेश लिया है, वे JEE (Advanced) 2026 में उपस्थित हो सकते हैं।
Also read JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जल्द आने की उम्मीद, 17 मई को होगी परीक्षा
JEE Advanced 2026: पंजीकरण प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- जेईई एडवांस्ड 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- जेईई मेन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अब आवश्यक विवरण भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- जेईई एडवांस्ड आवेदन फॉर्म जमा करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
- जेईई एडवांस्ड 2026 आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट सेव कर लें।
JEE Advanced 2026: परीक्षा तिथि
जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित होगी, जिसमें दो प्रश्नपत्र होंगे। दोनों की अवधि 3 घंटे होगी, और उम्मीदवारों को दोनों प्रश्नोंपत्रों में उपस्थित होना अनिवार्य है। पहला प्रश्नपत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरा प्रश्नपत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल