Trusted Source Image

JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड सिटी स्लिप जल्द आने की उम्मीद, एडमिट कार्ड डेट जानें; 17 मई को होगी परीक्षा

Abhay Pratap Singh | May 3, 2026 | 12:54 PM IST | 2 mins read

जेईई मेन 2026 सेशन 1 और सेशन 2 में सफल शीर्ष 2.5 लाख उम्मीदवारों के लिए ही जेईई एडवांस्ड 2026 आवेदन प्रक्रिया आयोजित की गई थी।

Back

JEE Advanced Chapter-Wise Weightage

Explore JEE Advanced chapter-wise weightage to identify high-scoring topics in Physics, Chemistry & Maths. Plan smarter and boost your exam preparation.

Download EBook
जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Roorkee) द्वारा संयक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Advanced) 2026 के लिए शहर सूचना पर्ची जल्द जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। आधिकारिक घोषणा के बाद आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस्ड 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा 17 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें पहला पेपर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरा पेपर शाम 6 बजे तक होगा। दिव्यांग वर्ग को प्रत्येक पेपर के लिए चार-चार घंटे का समय दिया जाएगा। आवेदक लगातार दो वर्षों में अधिकतम दो बार जेईई एडवांस्ड परीक्षा दे सकते हैं।

जेईई मेन 2026 सेशन 1 और सेशन 2 में सफल शीर्ष 2.5 लाख उम्मीदवारों के लिए 23 अप्रैल से 2 मई तक जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। जेईई एडवांस्ड में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड 11 मई से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Also readJEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें

जेईई एडवांस्ड सिटी स्लिप 2026 या जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सिटी स्लिप में आवंटित परीक्षा शहर की जांच कर सकेंगे, जबकि हाल टिकट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसे परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।

जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2026 से पहले उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप उपलब्ध कराई जाएगी। जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे निर्धारित है। परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में कराई जाएगी।

JEE Advanced 2026 Admit Card: डाउनलोड चरण

  • जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • जेईई एडवांस्ड एग्जाम सिटी या एडमिट कार्ड जांचें व प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications