Trusted Source Image

NTET 2026 Answer Key Objection Window: एनटीईटी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो आज होगी बंद, जल्द दर्ज करें आपत्तियां

Abhay Pratap Singh | May 3, 2026 | 11:48 AM IST | 2 mins read

एनटीईटी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एनटीईटी आंसर की 2026 आपत्ति लिंक 1 अप्रैल से सक्रिय है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एनटीईटी आंसर की 2026 आपत्ति लिंक 1 अप्रैल से सक्रिय है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आज एनटीईटी 2026 प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज कराने की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। नेशनल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/ntet/ पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 3 मई को रात 11:50 बजे तक आपत्ति उठा सकते हैं।

एनटीईटी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद एनटीईटी फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर एनटीईटी रिजल्ट 2026 घोषित किया जाएगा।

उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज कराने के लिए एनटीईटी ऑब्जेक्शन फीस के रूप में प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान करना होगा। प्रोसेसिंग शुल्क के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन के अलावा शुल्क किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा। समय-सीमा के बाद कोई भी चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।

Also readJEECUP Registration 2026: यूपी पॉलिटेक्निक जीकप पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 मई तक करें आवेदन

किसी भी उत्तर कुंजी के विरुद्ध स्वीकार की गई चुनौतियां उन सभी उम्मीदवारों पर लागू होंगी, जिन्होंने संबंधित प्रश्न को हल करने का प्रयास किया होगा। एनटीईटी 2026 का आयोजन 28 अप्रैल को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया गया था। एनटीईटी 2026 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 40759000 या ntet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी की प्रत्येक शाखा के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उन स्नातकोत्तर छात्रों के लिए होगी, जो शिक्षण पेशे में प्रवेश करना चाहते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

NTET Answer Key 2026 Objection Window: आपत्ति दर्ज करें

एनटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आपत्ति विंडो लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें। प्रश्न आईडी और उत्तर कुंजी विकल्प जांचें। आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें और सहायक दस्तावेज पीडीएफ अपलोड करें। शुल्क जमा करें और सबमिट करें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications