Trusted Source Image

NEET UG Exam 2026: नीट यूजी परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से शुरू होगी, गाइडलाइंस और आवश्यक दस्तावेज जानें

Abhay Pratap Singh | May 3, 2026 | 09:24 AM IST | 2 mins read

NEET Exam Timing 2026: नीट परीक्षा में दिव्यांग उम्मीदवारों को प्रति घंट 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

Back

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
नीट यूजी परीक्षा 2026 की अवधि 3 घंटे निर्धारित है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट यूजी परीक्षा 2026 की अवधि 3 घंटे निर्धारित है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी 2026 परीक्षा आज एक ही शिफ्ट में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ऑफलाइन (पेन एवं पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेस एग्जाम - अंडरग्रेजुएट 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 एक अनिवार्य दस्तावेज है।

उम्मीदवारों को नीट यूजी 2026 हाल टिकट के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, सफेद बैकग्राउंड वाली एक पोस्टकार्ड साइज की फोटो और एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट आदि लाना होगा। वहीं, दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध दिव्यांगता प्रमाण पत्र लाना होगा।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए नीट परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। नीट परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक है। निर्धारित समय के बाद परीक्षार्थियों को किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Also readNEET UG 2026 Exam: नीट परीक्षा केंद्र पर क्या न करें? इन 5 गलतियों से बचना बेहद जरूरी, नहीं तो होगी परेशानी

परीक्षा एजेंसी एनटीए ने बताया कि, परीक्षा के समय कोई बायोमेट्रिक प्रक्रिया नहीं की जाएगी। यदि तकनीकी समस्याओं या शारीरिक कारणों से यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती है, तो भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, लेकिन उन्हें केंद्र पर एक लिखित वचन देना होगा।

इस वर्ष नीट यूजी 2026 के लिए कुल 22,79,743 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 13,32,928 महिला आवेदक और 9,46,815 पुरुष उम्मीदवार हैं।

NEET UG 2026 Exam Hall Instructions: नीट एग्जाम डे गाइडलाइंस

  • प्रतिबंधित वस्तुएं लाने की अनुमति नहीं है।
  • परीक्षा समाप्त होने से पहले सीट/हॉल छोड़ना मना है।
  • परीक्षा कक्ष से निकलने से पहले ओएमआर शीट जमा करें।
  • खाने-पीने की कोई भी चीज अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।
  • केवल मधुमेह रोगियों को पारदर्शी पैकेजिंग में आवश्यक सामान लाने की अनुमति है।
  • उपस्थिति पत्रक पर दो बार हस्ताक्षर करें और अंगूठे का निशान लगाएं।
  • परीक्षा केंद्र में धूम्रपान सख्त वर्जित है।
  • किसी भी परिस्थिति में अनुपस्थित रहने वालों के लिए कोई पुनः परीक्षा नहीं होगी।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications