JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड सिटी स्लिप जल्द आने की उम्मीद, एडमिट कार्ड डेट जानें; 17 मई को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | May 3, 2026 | 12:54 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2026 सेशन 1 और सेशन 2 में सफल शीर्ष 2.5 लाख उम्मीदवारों के लिए ही जेईई एडवांस्ड 2026 आवेदन प्रक्रिया आयोजित की गई थी।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Roorkee) द्वारा संयक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Advanced) 2026 के लिए शहर सूचना पर्ची जल्द जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। आधिकारिक घोषणा के बाद आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस्ड 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा 17 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें पहला पेपर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरा पेपर शाम 6 बजे तक होगा। दिव्यांग वर्ग को प्रत्येक पेपर के लिए चार-चार घंटे का समय दिया जाएगा। आवेदक लगातार दो वर्षों में अधिकतम दो बार जेईई एडवांस्ड परीक्षा दे सकते हैं।
जेईई मेन 2026 सेशन 1 और सेशन 2 में सफल शीर्ष 2.5 लाख उम्मीदवारों के लिए 23 अप्रैल से 2 मई तक जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। जेईई एडवांस्ड में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड 11 मई से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
जेईई एडवांस्ड सिटी स्लिप 2026 या जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सिटी स्लिप में आवंटित परीक्षा शहर की जांच कर सकेंगे, जबकि हाल टिकट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसे परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।
जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2026 से पहले उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप उपलब्ध कराई जाएगी। जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे निर्धारित है। परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में कराई जाएगी।
JEE Advanced 2026 Admit Card: डाउनलोड चरण
- जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- जेईई एडवांस्ड एग्जाम सिटी या एडमिट कार्ड जांचें व प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र