JEE Advanced 2025 Response Sheet: जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट jeeadv.ac.in पर जारी; डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 22, 2025 | 05:04 PM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस्ड प्रतिक्रिया पत्रक में कैंडिडेट परीक्षा के दौरान मार्क किए गए उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) ने आज यानी 22 मई को जेईई एडवांस्ड 2025 रिस्पॉन्स शीट जारी कर दिया है। जेईई परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेईई एडवांस्ड प्रतिक्रिया पत्रक में कैंडिडेट परीक्षा के दौरान मार्क किए गए उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
आईआईटी कानपुर की ओर से जेईई एडवांस्ड 2025 प्रोविजनल आंसर की 26 मई को जारी की जाएगी, जिसपर समय-सीमा के भीतर आवश्यक शुल्क भुगतान के साथ अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम में आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट में न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। जेईई एडवांस्ड 2025 काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा आईआईटी कानपुर द्वारा जेईई रिजल्ट 2025 के बाद की जाएगी।
Also read JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड क्वैश्चन पेपर 1, 2 जारी, jeeadv.ac.in से करे चेक
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में स्नातक इंजीनियरिंग (बीटेक) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रत्येक वर्ष जेईई एडवांस परीक्षा कराई जाती है। जेईई मेन में शीर्ष 2.5 लाख रैंक वाले उम्मीदवार सीबीटी मोड में आयोजित जेईई एडवांस में शामिल हुए थे।
JEE एडवांस्ड परीक्षा 18 मई 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जेईई एडवांस्ड परिणाम 2025 की घोषणा 2 जून, 2025 को की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
JEE Advanced Response Sheet 2025: कैसे डाउनलोड करें?
कैंडिडेड इन चरणों का पालन करके जेईई एडवांस रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं:
- जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- अभ्यर्थी पोर्टल पर पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर के साथ लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट पर क्लिक करें।
- अब, जेईई एडवांस्ड प्रतिक्रिया पत्रक स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- प्रतिक्रिया पत्रक की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार