JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन लिंक jeeadv.ac.in पर सक्रिय, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | April 23, 2025 | 11:19 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 2 मई और फीस जमा करने की लास्ट डेट 5 मई तय की गई है।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Nowनई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर (IIT Kanpur) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस्ड 2025 (JEE Advanced 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जेईई मेन में शीर्ष 2,50,000 रैंक वाले योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन सकते हैं।
जेईई एडवांस 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 2 मई और आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि 5 मई, 2025 तय की गई है। जेईई मेन उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी और पसंदीदा परीक्षा केंद्र के आधार पर जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन फीस 2025 का ऑनलाइन माध्यम में भुगतान करना होगा।
JEE Advanced Application Form 2025: आवश्यक दस्तावेज
जेईई एडवांस 2025 आवेदन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- कक्षा 10 का प्रमाण पत्र या जन्म प्रमाण पत्र।
- कक्षा 12 की मार्कशीट।
- श्रेणी प्रमाणपत्र।
- दिव्यांग प्रमाण (यदि लागू हो)।
- विकलांगता प्रमाण पत्र के साथ प्रतिपूरक समय अनुरोध पत्र।
- विकलांगता प्रमाण पत्र के साथ स्क्राइब अनुरोध पत्र (यदि लागू हो)।
- रक्षा सेवा श्रेणी।
- ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (ओसीआई) या पर्सन्स ऑफ इंडियन ओरिजिन (पीआईओ) कार्ड।
अधिसूचना के अनुसार, आईआईटी में इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस 2025 परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस 2025 एग्जाम पेपर-1 और पेपर-2 के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कराई जाएगी। जेईई एडवांस 2025 एडमिट कार्ड 11 मई को जारी किया जाएगा।
जेईई एडवांस आवेदन फॉर्म भरने के लिए सभी महिला उम्मीदवारों और एससी/ एसटी/ दिव्यांग कैंडिडेट को 1600 रुपए तथा अन्य सभी उम्मीदवारों को 3200 रुपए जेईई एडवांस एप्लीकेशन फीस 2025 का भुगतान करना होगा। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जेईई एडवांस 2025 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
JEE Advanced 2025 Registration: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके जेईई एडवांस 2025 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- जेईई एडवांस आवेदन लिंक jeeadv.nic.in/applicant पर जाएं।
- जेईई मेन आवेदन संख्या और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- जेईई एडवांस फॉर्म जमा करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]Maharashtra Board Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट mahahsscboard.in पर जल्द, डाउनलोड चरण जानें
महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2025 में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, स्कूल का नाम, रोल नंबर, विषयवार प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, कुल अंक, डिवीजन और परिणाम की स्थिति (पास/फेल) सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें