JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड पेपर 1 की परीक्षा शुरू, एग्जाम सेंटरों पर सुरक्षा कड़ी, आंसर की जल्द

Santosh Kumar | May 18, 2025 | 09:00 AM IST | 2 mins read

आईआईटी कानपुर 26 मई को जेईई एडवांस्ड 2025 की आधिकारिक आंसर की जारी करेगा। अनौपचारिक आंसर की परीक्षा के बाद जारी होगी।

JEE Advanced Last 15 Years Questions Papers

Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.

Download EBook
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा का पहला पेपर आज यानी 18 मई 2025 को सुबह 9 बजे से शुरू हो गया है। जेईई एडवांस्ड 2025 पेपर 1 दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 2 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जा रही है दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।

जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सुबह 7 बजे से केंद्रों पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

इसके अलावा परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल को रोकने के लिए आभूषण, धार्मिक वस्तुएं और बंद जूते पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस साल जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन आईआईटी कानपुर द्वारा किया जा रहा है।

JEE Advanced 2025 Answer Key: जेईई एडवांस्ड आंसर की जल्द

आईआईटी कानपुर 26 मई को जेईई एडवांस्ड 2025 की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी करेगा। इससे छात्र अपने उत्तरों की जांच कर सकेंगे। वहीं, कई कोचिंग संस्थान परीक्षा के तुरंत बाद अनौपचारिक आंसर की जारी करेंगे।

जेईई एडवांस्ड 2025 अनऑफिशियल आंसर की के साथ ही परीक्षा विश्लेषण भी जारी किया जाएगा, जिससे छात्रों को अपने प्रदर्शन को समझने में मदद मिलेगी। सही जानकारी के लिए आधिकारिक आंसर की का इंतजार करना जरूरी है।

Also read JEE Advanced 2025 Live: जेईई एडवांस्ड एग्जाम शुरू, जानें रिपोर्टिंग टाइम, ड्रेस कोड, दस्तावेज, दिशानिर्देश

JEE Advanced 2025 Result: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट डेट

जेईई एडवांस्ड 2025 प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को किसी भी विसंगति के मामले में आपत्ति दर्ज कराने के लिए 27 मई तक का समय दिया जाएगा। जेईई एडवांस्ड 2025 फाइनल आंसर की 2 जून को जारी की जाएगी।

इसके बाद आईआईटी कानपुर 2 जून, 2025 को ही जेईई एडवांस्ड 2025 का परिणाम घोषित करेगा। उम्मीदवार jeeadv.ac.in पर अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉग इन करके अपना परिणाम देख सकेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]