JEE Advanced 2025 Admit Card: जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड की डेट बदली, कल होंगे जारी, जानें टाइमिंग, एग्जाम डेट
Santosh Kumar | May 11, 2025 | 10:33 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस्ड हॉल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2025 जारी करने की तिथि में बदलाव की घोषणा की है। जेईई एडवांस्ड 2025 एडमिट कार्ड आज यानी 11 मई को जारी किया जाना था लेकिन अब इसे कल यानी 12 मई को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in की मदद से जेईई एडवांस्ड 2025 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे।
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
जेईई एडवांस्ड हॉल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। परीक्षा 18 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे - पेपर 1 और पेपर 2।
जेईई एडवांस्ड पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। सभी उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है। पंजीकरण प्रक्रिया 23 अप्रैल से 2 मई, 2025 तक चली।
JEE Advanced 2025 Admit Card: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट डेट
इस साल कुल 2,50,236 छात्रों को जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए आवेदन करने के योग्य घोषित किया गया है; जो पिछले 6 सालों में सबसे कम है। छात्रों को जेईई एडवांस्ड प्रश्नपत्र हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 4 घंटे का समय दिया जाएगा। जेईई एडवांस्ड 2025 प्रोविजनल आंसर की 26 मई को सुबह 10 बजे तक जारी होने की संभावना है, फाइनल आंसर की और रिजल्ट 2 जून को घोषित होने की उम्मीद है।
Also read JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक
JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
- अभ्यर्थी पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- जेईई एडवांस्ड 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें दर्ज डिटेल्स की जांच करें और डाउनलोड करें।
जेईई एडवांस्ड भारत में एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है। इसका उपयोग देश के प्रमुख संस्थानों जैसे आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) में बीटेक जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
यह एक बहुत ही कठिन और प्रतिस्पर्धी परीक्षा है जो छात्र की भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित की समझ का टेस्ट करती है। जेईई एडवांस्ड के लिए उपस्थित होने के लिए, छात्रों को पहले जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार