JEE Advanced 2024 Shift 2 Analysis: जेईई एडवांस शिफ्ट 2 एनालिसिस, गणित सेक्शन रहा कठिन
Abhay Pratap Singh | May 26, 2024 | 07:06 PM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस 2024 पेपर-2 का स्तर मध्यम से कठिन लगा। छात्रों ने बताया कि शिफ्ट-2 का पेपर जेईई एडवांस पेपर-1 से भी कठिन रहा।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ((IIT Madras) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 पेपर-2 का आयोजन आज यानी 26 मई को दूसरी शिफ्ट में किया गया। जेईई एडवांस 2024 पेपर-2 परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शुरू हुई, जो शाम 5:30 बजे समाप्त हो गई।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
छात्रों को जेईई एडवांस 2024 पेपर-2 का स्तर मध्यम से कठिन लगा। छात्रों ने बताया कि शिफ्ट-2 का पेपर जेईई एडवांस पेपर-1 से भी कठिन रहा। छात्रों ने आगे कहा कि फिजिक्स और केमिस्ट्री सेक्शन मध्यम स्तर की थी, लेकिन गणित सेक्शन तीनों में सबसे कठिन रहा।
जेईई एडवांस पेपर-2 कुल 180 अंकों के लिए तीन घंटे की अवधि में आयोजित किया गया था। पेपर-2 में तीन सेक्शन फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित से 60-60 प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक सेक्शन में 4-5 खंड थे। जेईई एडवांस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान था। हालाँकि, सभी सेक्शन के लिए नेगिटिव अंक अलग-अलग तय किए गए थे।
Also read JEE Advanced 2024 Shift 1 Analysis: जेईई एडवांस शिफ्ट 1 एनालिसिस, पेपर मध्यम से कठिन स्तर का रहा
JEE Advanced 2024 Analysis: फिजिक्स सेक्शन
जेईई एडवांस शिफ्ट 2 पेपर के फिजिक्स सेक्शन में वेव्स एंड साउंड, रे एंड वेव ऑप्टिक्स, फ्लूइड्स, ईएम वेव्स, थर्मोडायनामिक्स, मॉडर्न फिजिक्स में अधिक वेटेज, किनेमेटिक्स, ग्रेविटेशन और इलेक्ट्रोस्टैटिक्स चैप्टर से प्रश्न पूछे गए थे। छात्रों के अनुसार, कुछ प्रश्न कठिन और लंबी गणनाओं वाले थे।
JEE Advanced 2024 Analysis: मैथमेटिक्स सेक्शन
विद्यार्थियों के अनुसार, तीनों सेक्शन में गणित सबसे कठिन था। फंक्शंस, लिमिट्स, डेरिवेटिव्स एप्लीकेशन, डेफिनिटी इंटीग्रल, एरिया अंडर कर्व, इनवर्स ट्रिग्नोमेट्री फंक्शन, वेक्टर, 3 डी ज्यामिति, सर्कल, पैराबोला, द्विघात समीकरण, क्रमपरिवर्तन और संयोजन व प्रोवेबिलिटी से प्रश्न थे।
JEE Advanced 2024 Analysis: केमिस्ट्री सेक्शन
जेईई एडवांस शिफ्ट 2 केमेस्ट्री सेक्शन में कार्बनिक, अकार्बनिक और भौतिक रसायन विज्ञान से समान प्रश्न पूछे गए। अकार्बनिक रसायन विज्ञान में पी-ब्लॉक, रासायनिक बंधन, समन्वय यौगिकों के कुछ प्रश्न एनसीईआरटी पर आधारित थे। फिजिकल केमिस्ट्री में इलेक्ट्रोकैमिस्ट्री, आयनिक और केमिकल इक्विलिब्रियम, इलेक्ट्रोकैमिस्ट्री और सरफेस केमिस्ट्री के प्रश्न शामिल थे। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में ज्यादातर एल्डिहाइड और केटोन्स, पॉलिमर, बायोमोलेक्युलस, मिश्रित अवधारणा से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र