JEE Advanced Final Answer Key 2024: जेईई एडवांस 2024 पेपर 1, 2 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी jeeadv.ac.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | June 9, 2024 | 10:29 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की सहायता से अपना जेईई एडवांस रिजल्ट 2024 देख सकते हैं।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBookनई दिल्ली: आईआईटी मद्रास ने जेईई एडवांस रिजल्ट 2024 के साथ ही जेईई एडवांस फाइनल आंसर की 2024 पेपर-1 और पेपर-2 के लिए जारी कर दी गई है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 में उपस्थित कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर फाइनल आंसर की देख सकते हैं।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
जेईई एडवांस रिजल्ट 2024 जेईई एडवांस अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया गया है। जेईई एडवांस 2024 प्रोविजनल आंसर की 2 जून को जारी की गई थी। वहीं, जेईई एडवांस प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ 3 जून तक उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज का मौका भी दिया गया था।
जेईई एडवांस 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आईआईटी जेईई एडवांस फाइनल आंसर की 2024 की मदद से अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं। जेईई एडवांस 2024 परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2 के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) द्वारा 26 मई को आयोजित की गई थी।
Also read JEE Advanced 2024 Result Live: आईआईटी जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स, कट-ऑफ अपडेट
जेईई एडवांस 2024 एग्जाम में कुल 1,80,200 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जिनमें से कुल 48,248 अभ्यर्थी संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 में उत्तीर्ण हुए हैं। कैंडिडेट जेईई एडवांस 2024 की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस्ड रिजल्ट लिंक 2024 देख सकते हैं।
जेईई एडवांस परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी देश भर के 23 आईआईटी और अन्य प्रतिभागी संस्थानों में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। जोसा 10 जून से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट जेईई एडवांस की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
JEE Advanced 2024 Final Answer Key: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से जेईई एडवांस 2024 अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:
- जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- अब, जेईई एडवांस अंतिम उत्तर कुंजी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, जेईई एडवांस 2024 उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- जेईई एडवांस अंतिम उत्तर कुंजी जांचें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए कैंडिडेट प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार