JCECEB PECE 2025 Answer Key: झारखंड पॉलिटेक्निक परीक्षा की आंसर की जारी, 23 मई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
Santosh Kumar | May 21, 2025 | 12:38 PM IST | 2 mins read
यदि किसी अभ्यर्थी को झारखंड पॉलिटेक्निक आंसर की 2025 में कोई त्रुटि दिखती है, तो वे 23 मई तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (जेसीईसीईबी) ने 20 मई 2025 को पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (पीईसीई) 2025 की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in से झारखंड पॉलिटेक्निक आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। जेसीईसीईबी 2025 पीईसीई आंसर की सभी सेटों के लिए उपलब्ध है।
यदि किसी अभ्यर्थी को झारखंड पॉलिटेक्निक आंसर की 2025 में कोई त्रुटि दिखती है, तो वे 23 मई, 2025 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियां controller.jceceb@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से भेजी जा सकती हैं।
आपत्ति के साथ संबंधित प्रश्न संख्या, सेट कोड और प्रमाण के रूप में स्कैन किया गया दस्तावेज़ भेजना आवश्यक है। परीक्षा 18 मई 2025 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई।
PECE 2025 Answer Key: व्यक्तिगत रूप से भी दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
परीक्षा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई थी। आंसर की में आपत्तियों की समीक्षा के बाद, जेसीईसीईबी अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। इसके आधार पर, पीईसीई 2025 रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
अभ्यर्थी व्यक्तिगत रूप से भी निम्नलिखित पते पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं- झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिसर, सिरखा टोली, नामकुम-तुपुदाना रोड, रांची – 834010।
JCECEB PECE 2025 Answer Key: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके झारखंड पॉलिटेक्निक परीक्षा की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध Download सेक्शन पर क्लिक करें।
- झारखंड पॉलिटेक्निक आंसर की 2025 लिंक दिखेगा।
- यहां View पर क्लिक करके आंसर की डाउनलोड करें।
- यदि जेसीईसीईबी आंसर की में त्रुटि है तो आपत्ति दर्ज करें।
पीईसीई 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को झारखंड राज्य के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। काउंसलिंग की तारीखें बाद में जारी की जाएंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार