JCECEB: झारखंड पैरा-मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, आवेदन शुल्क, एग्जाम डेट, पैटर्न जानें
Saurabh Pandey | June 30, 2026 | 12:00 PM IST | 3 mins read
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने पैरा-मेडिकल, फार्मेसी और मैट्रिक स्तरीय सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार इन पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए 30 जून से 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने झारखंड के सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में फार्मेसी, पैरा-मेडिकल, ड्रेसर, मेडिकल लैब अटेंडेंट और रेडियोग्राफर अटेंडेंट पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के तहत प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड पैरा-मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2026 है। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे। इसके लिए 16 से 17 जुलाई 2026 तक एडिट विंडो ओपन रहेगी।
पाठ्यक्रम, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
प्रवेश परीक्षा को दो स्तरों (इंटरमीडिएट और मैट्रिक) में विभाजित किया गया है-
- इंटरमीडिएट स्तरीय पाठ्यक्रम
- डिप्लोमा इन फार्मेसी (2 वर्ष 3 महीने) - इसके लिए उम्मीदवार का भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित या जीव-विज्ञान (PCM/PCB) विषयों के साथ 10+2 (विज्ञान) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक की न्यूनतम आयु परीक्षा वर्ष के 31 दिसंबर 2026 को या उससे पहले 17 वर्ष पूरी होनी चाहिए।
- द्विवर्षीय पारा-मेडिकल डिप्लोमा (DMLT, X-Ray, OT असिस्टेंट, ईसीजी, डायलिसिस आदि) - इसके लिए भी इंटरमीडिएट विज्ञान (10+2) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इस पाठ्यक्रम के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
2. मैट्रिक स्तरीय पाठ्यक्रम - एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स (ड्रेसर/मेडिकल लैब अटेंडेन्ट/रेडियोग्राफर अटेंडेंट) - इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवार को मैट्रिक/10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके लिए भी कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा लागू नहीं है।
JCECEB Para Medical 2026: आवेदन-सह-परीक्षा शुल्क
उम्मीदवारों को नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो कि नॉन-रिफंडेबल होगा-
- सामान्य / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) / पिछड़ी जाति-I और पिछड़ी जाति-II - 900 रुपये
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), सभी कैटेगरी की महिला उम्मीदवार - 450 रुपये
- दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार - कोई आवेदन शुल्क देय नहीं है।
Also read JCECEB Agriculture Exam 2026: झारखंड कृषि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की डेट 9 जुलाई तक बढ़ी
JCECEB Para Medical 2026: आवेदन कैसे करें?
योग्य उम्मीदवार पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर "Click here for All Online Application Submission JCECEB 2026" लिंक के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपना रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान स्कैन करके अपलोड करना होगा। आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट पर्षद कार्यालय भेजने की आवश्यकता नहीं है।
परीक्षा का प्रारूप और केंद्र
यह परीक्षा पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ (Objective) और बहुविकल्पीय (Multiple Choice) प्रकृति की होगी, जिसके प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे। इंटरमीडिएट स्तरीय परीक्षा (PCM/PCB ग्रुप) में भौतिकी, रसायन और गणित/जीव विज्ञान से 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, मैट्रिक स्तरीय परीक्षा में गणित, विज्ञान और सामान्य ज्ञान से 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे। पर्षद द्वारा परीक्षा का आयोजन रांची जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में किया जाएगा।
JCECEB Para Medical 2026 Exam Date: परीक्षा तिथि
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) द्वारा इन दोनों स्तरों की परीक्षाओं का आयोजन 2 अगस्त 2026 (रविवार) को किया जाएगा। परीक्षाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए दोनों पाठ्यक्रमों के अनुसार समय (शिफ्ट) को अलग-अलग निर्धारित किया गया है-
- इंटरमीडिएट स्तरीय पाठ्यक्रम (फार्मेसी एवं पैरा-मेडिकल डिप्लोमा - PCB/PCM ग्रुप) - इस स्तर की परीक्षा पहली शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा।
- मैट्रिक स्तरीय सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम - इस स्तर की परीक्षा दूसरी शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’