Trusted Source Image

Jharkhand B.Tech Admission 2026: जेईई मेन रिजल्ट के आधार पर स्टेट मेरिट लिस्ट के लिए आवेदन शुरू, शुल्क जानें

Saurabh Pandey | June 24, 2026 | 03:43 PM IST | 2 mins read

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद (JCECEB) ने जेईई मेन-2026 के अंकों के आधार पर बी.ई./बी.टेक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन और स्टेट मेरिट लिस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके लिए अभ्यर्थी 24 जून से 02 जुलाई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों के लिए कन्फर्मेशन पेज और एनटीए स्कोर अपलोड करना जरूरी है।(आधिकारिक वेबसाइट)
आवेदन करते समय उम्मीदवारों के लिए कन्फर्मेशन पेज और एनटीए स्कोर अपलोड करना जरूरी है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद (JCECEB) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग संस्थानों के बी.ई./बी.टेक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई है। आवेदन फॉर्म जमा करने वाले उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म में एडिट करने के लिए 3 जुलाई तक समय दिया जाएगा।

बोर्ड ने जेईई मेन 2026 में रैंक प्राप्त करने वाले योग्य अभ्यर्थियों से राज्य मेरिट सूची तैयार करने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस मेरिट लिस्ट के आधार पर ही काउंसलिंग के जरिए कॉलेजों में सीटों का आवंटन किया जाएगा। मेरिट लिस्ट 5 जुलाई को जारी की जाएगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को जेईई मेन-2026 का 'कन्फर्मेशन पेज' और 'एनटीए स्कोर कार्ड' (NTA Score Card: Paper-1 B.E./B.Tech) अपलोड करना अनिवार्य है। काउंसलिंग के विस्तृत शेड्यूल की घोषणा जल्द ही अलग से विज्ञापन के माध्यम से की जाएगी।

Jharkhand B.Tech Admission 2026: शैक्षणिक योग्यता

बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है-

शैक्षणिक योग्यता -अभ्यर्थी ने भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बायोलॉजी, इन्फॉरमैटिक्स प्रैक्टिसेज, बायोटेक्नोलॉजी, टेक्निकल वोकेशनल विषय, एग्रीकल्चर, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, बिजनेस स्टडीज या एंटरप्रेन्योरशिप में से किन्हीं विषयों के साथ 10+2 (इंटरमीडिएट) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इन विषयों में मिलाकर सामान्य श्रेणी के लिए न्यूनतम 45% अंक और आरक्षित श्रेणी के लिए न्यूनतम 40% अंक होना अनिवार्य है। इसके अलावा समान या संबद्ध क्षेत्र से D.Voc. स्ट्रीम पास अभ्यर्थी भी पात्र हैं।

आवासीय मानदंड - उम्मीदवार को भारत का नागरिक होने के साथ-साथ झारखंड का स्थानीय या स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।

Jharkhand B.Tech Admission 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य / ईडब्ल्यूएस / बीसी-I / बीसी-II
500 रुपये
सभी श्रेणियों की एससी / एसटी / महिला उम्मीदवार
250 रुपये
किसी भी श्रेणी के दिव्यांग
शून्य

Also read UPSSSC Technical Assistant Group C 2024 Final Result: यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी फाइनल रिजल्ट जारी

ट्यूशन फीस माफी योजना (TFW)

एआईसीटीई के नियमों के मुताबिक हर ब्रांच में 5% अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हैं। इसके लिए 8 लाख रुपये तक का आय प्रमाण पत्र देना होगा। स्टेट मेरिट लिस्ट जेईई मेन-2026 के रिजल्ट और उसमें किए गए दावों के आधार पर बनेगी। यदि किसी अभ्यर्थी की श्रेणी जेईई मेन के फॉर्म और इस फॉर्म में अलग पाई जाती है, तो उसे अनारक्षित माना जाएगा। हालांकि, केंद्रीय और राज्य की जाति सूची में अंतर होने पर मूल प्रमाण पत्र अपलोड करने के बाद ही दावे पर विचार होगा।

बोर्ड सभी प्रमाण पत्रों की जिला प्रशासन के समन्वय से कड़ी स्क्रूटनी और सत्यापन कराएगा। यदि कोई भी प्रमाण पत्र फर्जी या गलत पाया गया, तो अभ्यर्थी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी और उसे भारत भर के सभी कॉलेजों में प्रवेश तथा परीक्षाओं से हमेशा के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। अलॉटमेंट के बाद एडमिशन के समय भी ओरिजिनल सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications