Jamia Millia Islamia Row: जामिया मिल्लिया में हुई झड़प का बदला लेने की साजिश रचने वाले 6 युवक नूंह से गिरफ्तार
Press Trust of India | October 1, 2026 | 01:56 PM IST | 1 min read
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से अवैध देसी ‘पौना’ बंदूक, एक देसी पिस्तौल और लाठियां बरामद कीं।
नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), दिल्ली में हुई झड़प के दौरान हुए हमले का बदला लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी जाने की साजिश रच रहे 6 युवकों को नूंह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने 1 अक्टूबर को बताया कि, आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
नूंह सदर थाना में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत में दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई झड़प के दौरान आरोपियों में से एक बिलाल पर हमला हुआ था। इसके बाद हमले की साजिश रचने के लिए आरोपी सलाम्बा गांव में इकट्ठा हुए थे।
पुलिस ने उनके पास से अवैध देसी ‘पौना’ बंदूक, एक देसी पिस्तौल और लाठियां बरामद कीं। नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, “नूंह में सीआईए टीम को सूचना मिली कि जामिया में हुए विवाद में शामिल युवकों का एक समूह किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है और दिल्ली जाने की योजना बना रहा है।”
आगे कहा, “घटना की जानकारी होने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नूंह सदर थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।”
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुबेदीन और फिरोज (सलाहेरी गांव के निवासी); बिलाल और साहिल (नूंह शहर के निवासी - क्रमशः वार्ड छह और दो); और नसीम और परवेज (नूंह जिले के सौंख गांव के निवासी) के तौर पर की है।
अगली खबर
]UPSSSC Sports Directorate Notification 2026: यूपी खेल निदेशालय नोटिफिकेशन 108 पदों के लिए जारी, पात्रता जानें
यूपीएसएसएससी खेल निदेशालय भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 108 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें अनारक्षित के 46, ईडब्ल्यूएस के 8, ओबीसी के 29, एससी के 24 और एसटी का 1 पद शामिल है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी