JAC Board 10th Result 2024: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट jacresults.com पर जारी, 90.39 प्रतिशत छात्र पास
Saurabh Pandey | April 19, 2024 | 11:39 AM IST | 1 min read
जेएसी मैट्रिक रिजल्ट 2024 ऑनलाइन जारी किया गया है। छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मार्कशीट प्राप्त करनी होगी। मार्कशीट प्राप्त करने के बाद छात्रों को यह चेक करना होगा कि मार्कशीट में दर्ज विवरण पूर्ण हैं।
नई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharhand.gov.in/jac/ या jacresults.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर/रोल कोड दर्ज करना होगा। इसके अलावा एसएमएस के जरिए भी नतीजे चेक किए जा सकते हैं।
इस बार जैक झारखंड बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91 रहा है जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.70 है। बोर्ड का कहना है कि अगले 10 दिनों में 12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। जैक बोर्ड में जमशेदपुर जिला का सबसे अच्छा परफॉर्मेंस रहा है। यहां 94 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।
JAC Board 10th Result 2024: 54 फीसदी छात्र फर्स्ट डिविजन से पास
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 2,05,110 विद्यार्थी (54 फीसदी) फर्स्ट डिविजन से पास हुए हैं। जबकि 40.63 फीसदी सेकेंड डिविजन से और 5.17 फीसदी थर्ड डिविजन से पास हुए हैं। वहीं 2023 में, 95 फ़ीसदी से अधिक छात्र-छात्रा सफल हुए थे।\
इस वर्ष झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 4,21,678 छात्र उपस्थित हुए। झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा 6 से 26 फरवरी तक आयोजित की गई थी। झारखंड बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, कक्षा 10 में छात्रों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
Also read PSEB 10th Result 2024: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट पास प्रतिशत में गिरावट, लड़कों से आगे रहीं लड़कियां
Jharkhand Board 10th Result 2024 Check रिजल्ट डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2024 का परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक लॉगिन स्क्रीन खुलेगी।
- अब यहां रोल नंबर जैसे अपने क्रेडेंशियल्स के साथ आवश्यक फील्ड भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
- जेएसी 10वीं परिणाम 2024 वाली एक स्क्रीन दिखाई देगी।
- अपना रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]PSEB 10th Result 2024 (Out) Live : पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव, 97.24% पास, अदिति ने किया टॉप
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर पीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार