JAC 9th Result 2025: झारखंड बोर्ड 9वीं का रिजल्ट जारी, jacresults.com से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | May 14, 2025 | 03:31 PM IST | 2 mins read
काउंसिल ने राज्य भर के छात्रों के लिए रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड में दर्ज अपने व्यक्तिगत विवरणों की दोबारा जांच करनी चाहिए और किसी भी विसंगति के मामले में अपने स्कूलों से संपर्क करें।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं का रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। जो छात्र जेएसी कक्षा 9वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - jacresults.com से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों को अपना जेएसी 9वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी। जेएसी 9वीं रिजल्ट 2025 में बोर्ड का नाम, रिजल्ट का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, विषयवार अंक, ग्रेड, योग्यता की स्थिति और अन्य जानकारी शामिल होगी। जेएसी 9वीं रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट एकत्र करें।
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट, परिणाम लिंक
जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं या पेपर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, वे जेएसी 9वीं की विशेष परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो अगस्त 2025 में आयोजित की जाएगी।
काउंसिल ने राज्य भर के छात्रों के लिए रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड में दर्ज अपने व्यक्तिगत विवरणों की दोबारा जांच करनी चाहिए और किसी भी विसंगति के मामले में अपने स्कूलों से संपर्क करें। फिजिकल मार्कशीट के लिए, छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों में जाना चाहिए।
Jharkhand board 9th result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर, JAC कक्षा 9वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपना JAC कक्षा 9वीं रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
jac board result 2025: डिजिलॉकर पर 9वीं का रिजल्ट
जेएसी बोर्ड 9वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को स्कूल द्वारा दिए गए 6 अंकों के एक्सेस कोड, स्कूल कोड और JAC परीक्षा रोल नंबर के साथ डिजिलॉकर पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। फिर अपना मोबाइल नंबर कन्फर्म करें और प्राप्त OTP दर्ज करें। अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी और पासवर्ड के साथ डिजिलॉकर में लॉगिन करें। अब डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाएं और अपना जेएसी 9वीं स्कोरकार्ड सर्च और उसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार