JAC 8th Result 2024: झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं परिणाम jacresults.com पर घोषित; 94% छात्र हुए पास
Santosh Kumar | May 28, 2024 | 03:55 PM IST | 1 min read
झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा में राज्य के कुल 5,61,774 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 5,28,962 यानी 94.16% को 9वीं कक्षा में पदोन्नत किया गया है।
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने आज, 28 मई को जेएसी कक्षा 8वीं परिणाम 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने झारखंड बोर्ड 8वीं परीक्षा 2024 दी थी, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इस साल झारखंड बोर्ड 8वीं कक्षा के रिजल्ट में 94 फीसदी छात्र पास हुए हैं। परिणाम डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा में राज्य के कुल 5,61,774 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 5,28,962 यानी 94.16% को 9वीं कक्षा में पदोन्नत किया गया है। जबकि 32,471 (5.7801%) छात्रों को मार्जिनल श्रेणी में रखा गया है और 341 (0.0607%) के परिणाम इनकंप्लीट बताया जा रहा है।
बता दें कि पिछले साल झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा में 5 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 4,54,146 छात्र सफल हुए थे। 2023 का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.33 प्रतिशत था। छात्र लिंक सक्रिय होने के बाद विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल पर जेएसी बोर्ड कक्षा 8 परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं। स्कोरकार्ड तक पहुंचने के लिए आधिकारिक लिंक की सूची नीचे दी गई है-
- jac.jharkhand.gov.in
- jacexamportal.in
- jacresults.com
Also read JAC 9th, 11th Result 2024: झारखंड बोर्ड 9वीं-11वीं रिजल्ट jacresults.com पर जारी, ऐसे करें चेक
JAC 8th Result 2024 Check Online: झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
हालांकि परिणाम लिंक अभी सक्रिय नहीं हुआ है, लेकिन एक बार लिंक सक्रिय हो जाने पर छात्र झारखंड बोर्ड 8वीं परिणाम की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Jharkhand Board 8th 2024 Result Link पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2024 आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले होगा।
- रिजल्ट को अच्छी तरह से चेक करके डाउनलोड कर लें।
- फ्यूचर रेफरेंस के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
अगली खबर
]Agniveer CEE Result 2024: भारतीय सेना अग्निवीर के सीईई परिणाम घोषित, joinindianarmy.nic.in पर चेक करें नतीजे
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। भारतीय सेना द्वारा 22 अप्रैल से 3 मई के बीच कई पालियों में अग्निवीर सीईई परीक्षा 2024 आयोजित की गई थी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार