JAC Date Sheet 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी, परीक्षा 3 फरवरी से शुरू; पूरा शेड्यूल जांचें
Abhay Pratap Singh | November 27, 2025 | 12:25 PM IST | 2 mins read
जेएसी बोर्ड टाइम टेबल 2026 पीडीएफ में थ्योरी परीक्षा, प्रैक्टिकल परीक्षा और एडमिट कार्ड डाउनलोड तिथि सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी गई है। जेएसी 2026 डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षा 3 से 17 फरवरी, 2026 तक और कक्षा 12 की परीक्षा 3 से 23 फरवरी, 2026 तक आयोजित की जाएगी।
झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2026 पहली पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और झारखंड बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर जेएसी 10वीं, 12वीं डेट शीट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, दोनों कक्षाओं के लिए आंतरिक मूल्यांकन और व्यावहारिक परीक्षाएं 24 फरवरी से 7 मार्च, 2026 तक छात्रों के संबंधित स्कूलों में कराई जाएंगी। जेएसी 10वीं हॉल टिकट 16 जनवरी, 2026 से और जेएसी 12वीं एडमिट कार्ड 17 जनवरी, 2026 से स्कूल प्राचार्य डाउनलोड कर छात्रों को वितरित करेंगे।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। जेएसी ने कहा कि जो छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा में अनुपस्थित रहेंगे, उन्हें पूरी बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित माना जाएगा और वे अपनी मार्कशीट प्राप्त करने के पात्र नहीं होंगे। जेएसी बोर्ड एग्जाम 2026 टाइम टेबल पीडीएफ board-ten.jacexamonline.com/class-x या board-twelve.jacexamonline.com/class-xii पर उपलब्ध है।
Also read Board Exam Date Sheet 2026 LIVE: झारखंड बोर्ड टाइम टेबल जारी; बिहार, हरियाणा की डेट शीट भी बहुत जल्द
JAC 10th, 12th Date Sheet 2026: जेएसी डेटशीट 2026 परीक्षा
नीचे सारणी में छात्र झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2026 की समय सारणी जांच सकते हैं:
| परीक्षा तिथि | कक्षा 10 (मैट्रिक) विषय | कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) विषय |
|---|---|---|
|
3 फरवरी |
व्यावसायिक विषय |
व्यावसायिक विषय |
|
4 फरवरी |
हिंदी-ए, हिंदी-बी |
इकोनॉमिक्स (साइंस-कॉमर्स), एंथ्रोपोलॉजी |
|
5 फरवरी |
वाणिज्य, गृह विज्ञान |
मैथमेटिक्स-स्टैटिस्टिक्स |
|
6 फरवरी |
उर्दू, बांग्ला, उड़िया |
अर्थशास्त्र (कला), लेखाशास्त्र |
|
7 फरवरी |
सामाजिक विज्ञान |
भौतिक विज्ञान |
|
9 फरवरी |
विज्ञान |
वनस्पति विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, समाजशास्त्र |
|
10 फरवरी |
संगीत |
भूविज्ञान, व्यावसायिक गणित, भूगोल |
|
11 फरवरी |
गणित |
उद्यमिता, गृह विज्ञान |
|
13 फरवरी |
अंग्रेजी |
दर्शनशास्त्र, रसायन विज्ञान |
|
14 फरवरी |
खड़िया, खोरठा, कुरमाली, नागपुरी, पंच परगनिया |
इतिहास |
|
16 फरवरी |
संस्कृत |
राजनीति विज्ञान |
|
17 फरवरी |
अरबी, फारसी, हो, मुंडारी, संथाली, उमराव |
मनोविज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान |
|
18 फरवरी |
- |
हिंदी-ए, अंग्रेजी-ए (कला) |
|
20 फरवरी |
- |
हिंदी-ए, अंग्रेजी-ए, संगीत (विज्ञान/कॉमर्स) |
|
21 फरवरी |
- |
वैकल्पिक विषय, अतिरिक्त विषय |
|
23 फरवरी |
- |
हिंदी-बी और मातृभाषा |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल