JAC Chandigarh BTech Counselling 2025: जेएसी चंडीगढ़ बी.टेक काउंसलिंग शेड्यूल jacchd.admissions.nic.in पर जारी
Saurabh Pandey | May 2, 2025 | 05:09 PM IST | 2 mins read
प्राधिकरण उन उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगा, जिन्होंने जेएसी चंडीगढ़ 2025 कटऑफ को पार कर लिया है। उम्मीदवारों को जेएसी चंडीगढ़ 2025 चॉइस फिलिंग के दौरान कॉलेज के विकल्प जमा करने होंगे।
नई दिल्ली : चंडीगढ़ इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर काउंसलिंग समिति ने जेएसी चंडीगढ़ बी.टेक काउंसलिंग 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jacchd.admissions.nic.in पर जाकर काउंसलिंग कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
जेएसी चंडीगढ़ बी.टेक काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करेक्शन विंडो 22 से 23 जून तक खुली रहेगी।
JAC Chandigarh B.Tech Counselling 2025: डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन
जेएसी चंडीगढ़ बी.टेक काउंसलिंग 2025 के लिए डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2 मई से 21 जून 2025 (सुधार विंडो खुलने से पहले) 24 जून से 30 जून 2025 (सुधार विंडो बंद होने के बाद) तक होगा।
JAC Chandigarh B.Tech Counselling 2025: काउंसलिंग डेट्स
जेएसी चंडीगढ़ बी.टेक काउंसलिंग 2025 के पहले राउंड की चॉइस फिलिंग 5 से 7 जुलाई तक होगी। मॉक काउंसलिंग का रिजल्ट 8 जुलाई को जारी होगा। अभ्यर्थियों द्वारा विकल्प लॉक करने की प्रक्रिया 9 से 10 जुलाई 2025 तक होगी। पहले राउंड का सीट आवंटन 11 जुलाई 2025 को होगा। ऑनलाइन शुल्क जमा करना और अगले राउंड में भाग लेने की इच्छा 11 जुलाई से 14 जुलाई तक रहेगी। सीट आवंटन के पहले राउंड के बाद नाम वापसी 15 जुलाई तक होगी।
JAC Chandigarh B.Tech Counselling 2025: दूसरे राउंड का शेड्यूल
- दूसरे राउंड के लिए चॉइस सबमिशन और लॉकिंग - 16 जुलाई से 18 जुलाई 2025
- सीट आवंटन का दूसरा राउंड - 19 जुलाई 2025
- ऑनलाइन शुल्क जमा करना और अगले राउंड में भाग लेने की इच्छा - 19 जुलाई से 21 जुलाई
- सीट आवंटन के दूसरे राउंड के बाद वापसी - 22 जुलाई 2025
JAC Chandigarh B.Tech Counselling 2025: तीसरे राउंड का शेड्यूल
- तीसरे राउंड के लिए चॉइस सबमिशन और लॉकिंग - 23 जुलाई से 25 जुलाई 2025
- सीट आवंटन का तीसरा राउंड - 26 जुलाई 2025
- ऑनलाइन शुल्क जमा करना - 26 जुलाई 2025 से 28 जुलाई 2025
- सीट आवंटन के तीसरे राउंड के बाद वापसी - 29 जुलाई 2025
Also read JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक
प्राधिकरण उन उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगा, जिन्होंने जेएसी चंडीगढ़ 2025 कटऑफ को पार कर लिया है। उम्मीदवारों को जेएसी चंडीगढ़ 2025 चॉइस फिलिंग के दौरान कॉलेज के विकल्प जमा करने होंगे। उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत प्राथमिकताओं के आधार पर, प्राधिकरण JAC चंडीगढ़ 2025 सीट आवंटन जारी करेगा। काउंसलिंग जेईई मेन स्कोर, चॉइस-फिलिंग और सीट उपलब्धता के आधार पर होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार