ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल के 112 पदों पर होगी भर्ती, 7 जुलाई से आवेदन
Abhay Pratap Singh | July 2, 2024 | 03:44 PM IST | 2 mins read
आईटीबीपी हेड कांस्टेबल (एजुकेशन एंड स्ट्रेस काउंसलर) भर्ती 2024 के तहत कुल रिक्तियों में से 16 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
नई दिल्ली: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में हेड कांस्टेबल (एजुकेशन एंड स्ट्रेस काउंसलर) के रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती 2024 के तहत महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार 7 जुलाई से ऑफिशियल वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल की कुल 112 रिक्तियां भरी जाएंगी। जिनमें से 96 पदों पर मेल कैंडिडेट का चयन किया जाएगा, जबकि शेष 16 पद फीमेल कैंडिडेट के लिए आरक्षित किए गए हैं। आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 5 अगस्त है।
आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। हालांकि, एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से साइकोलॉजी के साथ डिग्री या समकक्ष डिग्री हो। अथवा, कैंडिडेट के पास बैचलर ऑफ एजुकेशन या बैचलर ऑफ टीचिंग या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
उम्मीदवारों का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन, रिटन एग्जाम और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा। आईटीबीपी भर्ती अभियान के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स में लेवल-04 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
ITBP Head Constable Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया जानें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन कर 7 जुलाई से आवेदन कर सकेंगे:
- आटीबीपी की वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- कैंडिडेट आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र