ITBP Constable Recruitment 2024: आईटीबीपी में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, वेतन 69 हजार रुपये
Abhay Pratap Singh | July 23, 2024 | 03:10 PM IST | 1 min read
इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स भर्ती 2024 के तहत महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने आईटीबीपी में कांस्टेबल/ट्रेड्समैन (टेलर और कॉबलर) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईटीबीपी की ऑफिशियल वेबसाइट www.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त तय की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र होंगे। आईटीबीपी ट्रेड्समैन भर्ती 2024 के तहत 20 जुलाई से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही, संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा और दो साल का कार्य अनुभव हो। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
Also read NEET UG 2024 Supreme Court Hearing Live: नीट यूजी 2024 सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई शुरू, अंतिम निर्णय आज
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 51 रिक्तियां भरी जाएंगी। जिनमें से आईटीबीपी कांस्टेबल टेलर के 18 पद और आईटीबीपी कांस्टेबल कॉबलर के 33 पद शामिल हैं। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के मेल कैंडिडेट को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि, रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
उम्मीदवारों का चयन फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, लिखित परीक्षा और दस्तावेज के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-3 के अनुसार 21,700 रुपये से 69,100 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
Indo Tibetan Border Police Force 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.itbpolice.nic.in पर जाएं।
- जरूरी दस्तावेज, हस्ताक्षर,फोटो, आईडी प्रूफ अपलोड करें।
- इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भरे गए फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें