ISRO YUVIKA 2024: इसरो के युवा विज्ञानी कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, कक्षा 9 के छात्र करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | February 20, 2024 | 05:00 PM IST | 2 mins read
इसरो युविका कार्यक्रम का आयोजन 13 से 24 मई 2024 तक किया जाएगा। चयनित छात्रों की पहली सूची 28 मार्च व दूसरी लिस्ट 4 अप्रैल को जारी होगी।
नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम (युविका) के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी 20 फरवरी से शुरू कर दिया है। कक्षा 9 के इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट https://jigyasa.iirs.gov.in/registration पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2024 है।
इसरो युविका में चयनित छात्रों की पहली सूची 28 मार्च 2024 को जारी की जाएगी। वहीं, युवा विज्ञानी कार्यक्रम के लिए चयनित विद्यार्थियों की दूसरी सूची 4 अप्रैल को जारी होगा। चयनित छात्र 12 मई को संबंधित इसरो केंद्रों पर रिपोर्ट करेंगे। वहीं, इसरो द्वारा पंजीकृत ईमेल के माध्यम से छात्रों को सूचित किया जाएगा।
इसरो युविका कार्यक्रम का आयोजन 13 से 24 मई 2024 तक किया जाएगा। इस दौरान छात्रों के लिए इसरो के 7 स्पेस सेंटर्स पर ट्रेनिंग, स्टडी मैटेरियल, फूडिंग और लॉजिंग, यात्रा भत्ता समेत आदि व्यवस्था की जाएगी। इस प्रोग्राम से छात्रों को विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) आधारित अनुसंधान और करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा।
इसरो द्वारा “कैच देम यंग” के तहत इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। इसरो युविका कार्यक्रम के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान में उभरते रुझानों में युवा छात्रों को स्पेस टेक्नोलॉजी, स्पेस साइंस और स्पेस अप्लीकेशन आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इसरो युविका 2024: आवेदन करें
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर इसरो युवा विज्ञानी के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://jigyasa.iirs.gov.in/registration पर जाएं।
- उपरोक्त वेबसाइट पर सफल पंजीकरण करें।
- ईमेल आईडी पर भेजे गए सत्यापन लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी व्यक्तिगत प्रोफाइल और शिक्षा विवरण भरें।
- छात्र को प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी लेनी होगी और प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करके उसे प्रिंसिपल द्वारा सत्यापित करना होगा। सत्यापित प्रमाणपत्र को स्कैन करके वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
- अपने दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें और आवेदन जमा करें।
इसरो यंग साइंटिस्ट आवेदन के लिए छात्र सीबीएसई/ सीआईएससीई या किसी भी राज्य बोर्ड से वर्ष 2023-24 के दौरान 1 जनवरी 2024 को कक्षा 9 में पंजीकृत होना चाहिए। पंजीकरण के लिए छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
अगली खबर
]Jammu AIIMS: जम्मू एम्स का पीएम मोदी ने किया उद्धाटन, साल 2013 में आईआईएम/आईआईटी बनाने वाले वादे को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में कहा कि 45,000 नए बच्चे जो स्कूलों में नहीं जाते थे, उन्हें अब प्रवेश दिया गया है। । पिछले 10 साल में जम्मू-कश्मीर में 50 नए डिग्री कॉलेजों, स्कूल और विश्वविद्यालय खोले गए हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी