IPU UG Admission 2024: आईपीयू यूजी एडमिशन पंजीकरण की लास्ट डेट 10 अप्रैल तक बढ़ी
Saurabh Pandey | April 1, 2024 | 02:58 PM IST | 2 mins read
विश्वविद्यालय इस शैक्षणिक वर्ष के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2024 स्कोर के आधार पर भी प्रवेश देगा। विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अगस्त होगी।
नई दिल्ली : गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) ने बीए एलएलबी सहित अंडर ग्रेजुएट कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ा दी है। आईपीयू यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को जीजीएसआईपीयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (जीजीएसआईपीयू सीईटी 2024) के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट ipu.ac.in के माध्यम से जमा करना होगा।
जीजीएसआईपीयू इस शैक्षणिक वर्ष के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी 2024) स्कोर के आधार पर भी एडमिशन देगा। विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अगस्त होगी। शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा।
GGSIPU आवेदन शुल्क
जीजीएसआईपीयू सीईटी 2024 आवेदन प्रक्रिया पूरा करने के लिए आवेदकों को आईपीयू सीईटी पंजीकरण शुल्क 2024 के रूप में 1,500 रुपये का भुगतान करना होगा। सीईटी परीक्षा पास करने वालों को आईपीयू बीए एलएलबी काउंसलिंग में भाग लेना होगा, जो अस्थायी रूप से अप्रैल में आयोजित होने वाली है।
IPU CET 2024 Official Website परीक्षा तिथि
आईपीयू सीईटी परीक्षा 2024 27 अप्रैल से 14 मई तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय 4 वर्षीय बीए अर्थशास्त्र, बीएड विशेष शिक्षा, बीए बीएड माध्यमिक आईटीईपी, बीएससी पर्यावरण विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित, बीएससी पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, बीटेक एनर्जी इंजीनियरिंग में प्रवेश देगा।
विश्वविद्यालय की तरफ से शहरी हरित स्थान प्रबंधन (Urban Green Space Management), भारतीय विरासत और पर्यावरणीय स्थिरता (Indian Heritage and Environmental Sustainability), जैव विविधता (Biodiversity), अनुप्रयुक्त पारिस्थितिकी और संरक्षण (Applied Ecology and Conservation) पर तीन प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम और सप्ताहांत प्रमाणपत्र, फ्रेंच, जापानी, जर्मन, उर्दू में डिप्लोमा भी प्रदान किया जाता है।
9 नए कार्यक्रम होंगे शुरू
विश्वविद्यालय वैधानिक निकायों की मंजूरी के अधीन 9 नए कार्यक्रम बीएससी बीएड, बीकॉम बीएड, बीए(जेएमसी), 3 वर्षीय एलएलबी, बीफार्मा, डीफार्मा, बीपीटी, बीबीए, बीकॉम भी शुरू करेगा।
शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में आईपी विश्वविद्यालय को शीर्ष 75 विश्वविद्यालयों में स्थान दिया गया है। यह अब 166 कार्यक्रम चलाता है और इसमें 18 स्कूल ऑफ स्टडी और 3 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हैं।
अगली खबर
]IPMAT Registration 2024: आईपीएमएटी रजिस्ट्रेशन की आज लास्ट डेट, जानें योग्यता, आवेदन शुल्क
इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iimidr.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आईपीएमएटी 2024 पंजीकरण के लिए सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 4,130 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’