IPRC Recruitment 2024: इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में अप्रेंटिस के 100 पद पर निकली भर्ती, इंटरव्यू से होगा चयन
Abhay Pratap Singh | February 7, 2024 | 05:14 PM IST | 1 min read
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल सकते हैं। इंटरव्यू के दौरान ऑफलाइन आवेदन पत्र भरकर ले जाना होगा।
नई दिल्ली: इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (आईपीआरसी) ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस व टेक्निकल अप्रेंटिस के 100 रिक्तियों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए 10 और 11 फरवरी 2024 को वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से कैंडिडेट का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.iprc.gov.in पर जाकर ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवार को ऑफलाइन आवेदन पत्र भरकर ले जाना होगा। इसके अलावा अभ्यर्थी को इंटरव्यू के समय सभी मूल दस्तावेज भी साथ में ले जाने होंगे। आईपीआरसी अप्रेंटिस भर्ती के तहत 100 रिक्तियों में से टेक्निकल अप्रेंटिस के 44 पद, ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग) के 41 पद व ग्रेजुएट अप्रेंटिस (नॉन इंजीनियरिंग) के 15 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष के लिए अप्रेंटिसशिप की ट्रेनिंग कराई जाएगी।
टेक्निकल अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष व ग्रेजुएट अप्रेंटिस (नॉन इंजीनियरिंग/ इंजीनियरिंग) के लिए 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 8 हजार से 9 हजार रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक व टेक्निकल अप्रेंटिस पद के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इंटरव्यू इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (आईपीआरसी), महेंद्रगिरि, तिरुनेलवेली जिला, तमिल, तमिलनाडु में आयोजित किया जाएगा।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग) के लिए संबंधित विषय में इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में ग्रेजुएशन की डिग्री व टेक्निशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा फर्स्ट डिवीजन में होना चाहिए। इसके अलावा ग्रेजुएट अप्रेंटिस (गैर इंजीनियरिंग) पद के लिए ग्रेजुएशन (कला/विज्ञान/वाणिज्य) की डिग्री उम्मीदवार के पास प्रथम श्रेणी होनी चाहिए।
अगली खबर
]RPSC JLO Recruitment 2023: आरपीएससी जूनियर लीगल ऑफिसर पद के लिए साक्षात्कार तिथि जारी, 27 फरवरी से होगा शुरू
राजस्थान जूनियर लीगल ऑफिसर पद के लिए इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सेंटर पर शैक्षणिक डॉक्यूमेंट ले जाना होगा। आरपीएससी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द एडमिट कार्ड जारी करेगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी