IPPB Recruitment 2024: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में एग्जिक्यूटिव पदों पर भर्ती, ippbonline.com से करें आवेदन
Saurabh Pandey | October 14, 2024 | 04:49 PM IST | 1 min read
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती में आवेदकों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। मेरिट ग्रेजुएशन में प्राप्त अंको के आधार पर बनाई जाएगी। भारत सरकार के पास IPPB की 100% इक्विटी है और पूरे भारत में इसकी 650 शाखाएं हैं।
नई दिल्ली : इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (आईपीपीबी) ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के लिए एग्जिक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आईपीपीबी जीडीएस एग्जिक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2024 तक है। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि आईपीपीबी को बैंक की आवश्यकताओं के अनुसार बैंक के विभिन्न कार्यालयों में प्रत्यक्ष बिक्री और संबंधित गतिविधियों को करने के लिए डीओपी से 344 ग्रामीण डाक सेवकों की आवश्यकता है।
IPPB Executive Recruitment 2024: आयुसीमा
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के एग्जिक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 सितंबर 2024 तक 20 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी मानदंडों के अनुसार लागू होगी।
IPPB Executive Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के साथ दो साल का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।
IPPB Executive Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
आईपीपीबी एग्जिक्यूटिव भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस, एससी/एसटी/पीएच कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
Also read UPSC EPFO Interview Schedule 2024: यूपीएससी ईपीएफओ इंटरव्यू शेड्यूल upsc.gov.in पर जारी
IPPB Executive Recruitment 2024: वेतन
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एग्जिक्यूटिव भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 30,000 रुपये वेतन दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल