IOCL Apprentice Recruitment 2024: आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवार कल तक कर सकेंगे आवेदन
Abhay Pratap Singh | January 31, 2024 | 06:26 PM IST | 1 min read
आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत 473 पद भरे जाएंगे।
नई दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) 473 अप्रेंटिस रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2024 को बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 12 जनवरी 2024 से की जाएगी।
उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए आईओसीएल द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) में एक सही उत्तर के साथ चार विकल्प दिए जाएंगे।
IOCL Apprentice Recruitment 2024: ऐसे अप्लाई करें
योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं:
- IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
- होम पेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अप्रेंटिस भर्ती का पेज मिलेगा।
- इसके बाद current openings पर जाएं।
- लॉगिन विवरण प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करें।
- अब, लॉगिन कर अपना आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद उम्मीदवार शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म की प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आईओसीएल ने बताया कि इस भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव अंक नहीं काटा जाएगा।
अगली खबर
]UGC MPhil Degree 2024: यूजीसी ने क्लिनिकल साइकोलॉजी व साइकेट्रिक सोशल वर्क कोर्स के लिए एमफिल की वैधता बढ़ाई
पीएचडी डिग्री पर यूजीसी के नियमों के अनुसार कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड के रूप में न्यूनतम 75% अंक या इसके समकक्ष ग्रेड के साथ चार साल की स्नातक डिग्री अनिवार्य है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच