IOB LBO Recruitment 2025: आईओबी ने एलबीओ के 400 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण किया शुरू; अंतिम तिथि 31 मई
Abhay Pratap Singh | May 12, 2025 | 04:53 PM IST | 1 min read
भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) के पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 12 मई से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईओबी की आधिकारिक वेबसाइट iob.in के माध्यम से अंतिम तिथि 31 मई तक आईओबी एलबीओ 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक) या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी के पास वैध मार्कशीट/डिग्री प्रमाण पत्र होना चाहिए। इस भर्ती अभियान के माध्यम से लोकल बैंक ऑफिसर के कुल 400 पदों को भरा जाएगा।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। अथवा अभ्यर्थी का जन्म 01.05.2005 के बाद तथा 02.05.1995 से पहले नहीं हुआ होना चाहिए। रिजर्व श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 मई, 2025 से होगी।
सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए तथा रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए 175 रुपए है। आईओबी लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू को शामिल किया गया है।
नोटिस के अनुसार, नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम तीन वर्षों की सेवा हेतु 2,00,000 रुपए का वित्तीय सेवा क्षतिपूर्ति बांड जमा करना होगा। चयनित उम्मीदवार 2 वर्ष की अवधि के लिए परिवीक्षा पर रहेंगे। बैंक की सेवा में उनकी पुष्टि बैंक द्वारा अधिकारियों की सेवा विनियमन (ओएसआर) के अनुसार निर्धारित की जाएगी।
Indian Overseas Bank LBO Notification 2025: कैसे आवेदन करें?
- इंडियन ओवरसीज बैंक की आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाएं।
- होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और 'करियर' विकल्प पर क्लिक करें।
- एलबीओ भर्ती 2025-26 के अंतर्गत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा