Navy Agniveer Admit Card 2025: अग्निवीर नेवी एडमिट कार्ड joinindiannavy.gov.in पर जारी; परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | May 19, 2025 | 03:52 PM IST | 1 min read
नौसेना एमआर एसएसआर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने अग्निवीर नेवी एमआर/एसएसआर 02/2025 भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम में एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in और agniveernavy.cdac.in के माध्यम से इंडियन नेवी अग्निवीर 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
भारतीय नौसेना प्रवेश परीक्षा (INET) में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को नौसेना एमआर/ एसएसआर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इंडियन नेवी अग्निवीर हाल टिकट 2025 के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी।
नौसेना एमआर एसएसआर 2025 परीक्षा 22 से 26 मई तक पूरे देश में आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में स्टेज 1 INET-1 और स्टेज 2 में पीएफटी, लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट को शामिल किया गया है। स्टेज 1 में सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी स्टेज 2 में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।
भारतीय नौसेना एमआर परीक्षा पैटर्न 2025 के अनुसार, प्रश्न पत्र में विज्ञान एवं गणित तथा सामान्य जागरूकता विषयों से 50 प्रश्न होंगे। परीक्षा हल करने के लिए 30 मिनट का समय मिलेगा। पेपर में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे।
भारतीय नौसेना एसएसआर परीक्षा पैटर्न 2025, एसएसआर के लिए अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामान्य जागरूकता पर 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
Indian Navy Admit Card 2025 for SR MMR: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके इंडियन नेवी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://agniveernavy.cdac.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, लॉगिन विंडों में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब, स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर अग्निवीर नेवी एडमिट कार्ड 2025 जांचें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम