Merchant Navy Recruitment 2024: इंडियन मर्चेंट नेवी में 4108 पदों पर निकली भर्ती, 30 अप्रैल अंतिम तिथि
Abhay Pratap Singh | April 3, 2024 | 05:56 PM IST | 2 mins read
इंडियन मर्चेंट नेवी भर्ती 2024 के लिए केवल मेल कैंडिडेट ही आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू की गई है।
नई दिल्ली: इंडियन मर्चेंट नेवी ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sealanemaritime.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय की गई है।
इंडियन मर्चेंट नेवी भर्ती 2024 अभियान के तहत कुल 4,108 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण हो। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
कैंडिडेट के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू कर दी गई है। लिखित परीक्षा का आयोजन मई 2024 में दो घंटे यानी 120 मिनट के लिए किया जाएगा। परीक्षा के तीन दिन बाद मर्चेंट नेवी भर्ती परीक्षा परिणाम 2024 जारी किया जाएगा। इन पदों पर केवल मेल उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे।
Also read IB ACIO Result 2024: आईबी एसीआईओ टियर-1 लिखित परीक्षा का परिणाम mha.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। इसके आलावा रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी और एसटी कैंडिडेट को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इंडियन मर्चेंट नेवी भर्ती 2024 के तहत डेक रेटिंग, इंजन रेटिंग, सी मैन व कुक के पद भरे जाएंगे।
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। मर्चेंट नेवी भर्ती 2024 के माध्यम से चयनित उम्मीवारों को 35,000 रुपये से 55,000 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा।
Indian Merchant Navy Recruitment 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से अंतिम तिथि से पहले आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sealanemaritime.in पर जाएं।
- होमपेज पर इंडियन मर्चेंट नेवी भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल