Indian Army TES-52 Recruitment 2024: भारतीय सेना टीईएस-52 भर्ती आवेदन का आखिरी मौका; जेईई मेन उम्मीदवार पात्र
Santosh Kumar | June 13, 2024 | 04:27 PM IST | 2 mins read
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। भारतीय सेना के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 90 पदों को भरना है।
नई दिल्ली: भारतीय सेना द्वारा जनवरी 2025 बैच के लिए आर्मी टेक्निकल एंट्री स्कीम-52 भर्ती के लिए आवेदन विंडो आज यानी 13 जून को बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट joinindianArmy.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस लेख में भारतीय सेना टीईएस-52 भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में बताया गया है।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। भारतीय सेना के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 90 पदों को भरना है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 16 वर्ष 6 महीने और अधिकतम आयु 19 वर्ष 6 महीने के बीच होनी चाहिए।
TES-52 Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
Indian Army TES-52 Recruitment के लिए केवल वे उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिन्होंने मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में न्यूनतम 60% अंकों के साथ 10+2 परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण की है। इसके साथ ही भर्ती के लिए उम्मीदवारों को JEE Main 2024 परीक्षा पास करना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार अविवाहित पुरुष होना चाहिए।
भर्ती में वे अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जो भारत, भूटान, नेपाल के नागरिक और 1 जनवरी 1962 से पहले भारत आए तिब्बती शरणार्थी हैं। बशर्ते कि उनके पास पात्रता का प्रमाण पत्र भारत सरकार द्वारा जारी किया गया हो। नेपाल के गोरखा विषय वाले उम्मीदवारों के मामले में पात्रता प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी।
Also read Agniveer Recruitment 2024: इंडियन आर्मी लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंट में शामिल हुए 400 अग्निवीर
Indian Army Vacancy 2024: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया की बात करें तो पहले चरण में उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में एसएसबी इंटरव्यू होगा। तीसरे चरण में फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होती है। अंत में मेडिकल जांच होगी। इंडियन आर्मी टीईएस 52 नोटिफिकेशन 2024 सैलरी स्ट्रक्चर नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं-
| पद |
वेतन स्तर |
वेतन सीमा (भारतीय रुपये में) |
|---|---|---|
|
लेफ्टिनेंट |
स्तर 10 |
56,100 – 1,77,500 रुपये |
|
कप्तान |
स्तर 10बी |
61,300 – 1,93,900 रुपये |
|
प्रमुख |
स्तर 11 |
69,400 – 2,07,200 रुपये |
|
लेफ्टेनंट कर्नल |
स्तर 12ए |
1,21,200 – 2,12,400 रुपये |
|
कर्नल |
स्तर 13 |
1,30,600 – 2,15,900 रुपये |
|
ब्रिगेडियर |
स्तर 13ए |
1,39,600 – 2,17,600 रुपये |
|
महा सेनापति |
स्तर 14 |
1,44,200 – 2,18,200 रुपये |
|
लेफ्टिनेंट जनरल एचएजी स्केल |
स्तर 15 |
1,82,200 – 2,24,100 रुपये |
|
लेफ्टिनेंट जनरल HAG+ स्केल |
स्तर 16 |
2,05,400 – 2,24,400 रुपये |
|
वीसीओएएस/आर्मी कमांडर/लेफ्टिनेंट जनरल (एनएफएसजी) |
स्तर 17 |
2,25,000/- रुपये (निश्चित) |
|
थलसेनाध्यक्ष |
स्तर 18 |
2,50,000/- रुपये (निश्चित) |
Indian Army TES-52 2024: पंजीकरण प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके भारतीय सेना टीईएस-52 2024 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Register पर क्लिक करके पोर्टल पर रेजिस्टर करें।
- पंजीकृत होने के बाद मोबाइल नंबर पर पंजीकरण आईडी मिलेगा।
- यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें, आवेदन पत्र भरें।
- महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करें पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]NEET UG 2024: नीट यूजी काउंसलिंग 6 जुलाई से; शिक्षा मंत्री ने किया पेपर लीक की अटकलों का खंडन
नीट पेपर लीक और एनटीए पर उठ रहे सवालों पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेपर लीक की अटकलों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि नीट-यूजी में पेपर लीक होने का कोई सबूत नहीं है। एनटीए में भ्रष्टाचार के आरोप निराधार हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी