Indian Army Recruitment 2025: इंडियन आर्मी ग्रुप सी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 4 अक्टूबर से शुरू होगा पंजीकरण
Saurabh Pandey | October 3, 2025 | 08:25 AM IST | 2 mins read
इंडियन आर्मी ग्रुप सी भर्ती परीक्षा में अंकों के पुनर्मूल्यांकन और री-चेकिंग का कोई प्रावधान नहीं होगा। इस संबंध में किसी भी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा। चयन/अस्वीकृति के संबंध में नियुक्ति प्राधिकारी का निर्णय अंतिम होगा।
नई दिल्ली : इलेक्ट्रॉनिक्स एवं यांत्रिक इंजीनियर्स महानिदेशालय (डीजी ईएमई) ने ग्रुप सी पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 24 अक्टूबर तक अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।
इंडियन आर्मी लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) 2025 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आय़ुसीमा में छूट दी जाएगी।
Indian Army DG EME Group C: शैक्षणिक योग्यता
इंडियन आर्मी डीजी ईएमई ग्रुप सी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को मैट्रिक/12वीं/आईटीआई प्रमाणपत्र प्राप्त होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को एक बार विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ना चाहिए।
Indian Army Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "करियर" विकल्प पर क्लिक करें।
- अब करंट अपनिंग टैब पर क्लिक करें।
- अब उस लिंक पर क्लिक करें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।
- अपना नाम, जन्मतिथि आदि दर्ज करके खुद को पंजीकृत करें।
- अब आवेदन पत्र भरें।
- इसे अंतिम तिथि से पहले अधिसूचना में दिए गए पते पर भेजें।
Indian Army Recruitment 2025: परीक्षा के लिए दस्तावेज
उम्मीदवारों को बायोमेट्रिक, दस्तावेज़ सत्यापन, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा और शारीरिक परीक्षण (जहां लागू हो) के लिए रिपोर्टिंग करते समय पुष्टि के लिए पहचान प्रमाण (पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस) के साथ प्रवेश पत्र लाना आवश्यक है, जिसमें आवेदन पत्र में दिए गए नाम के समान नाम होना चाहिए।
दस्तावेज सत्यापन के पहले दिन बायोमेट्रिक विवरण लिया जाएगा और लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा/शारीरिक परीक्षण (जहाँ लागू हो) के रिपोर्टिंग के बाद के दिनों में बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
Indian Army DG EME Group C: रिक्तियों की संख्या
इंडियन आर्मी डीजी ईएमई ग्रुप सी भर्ती के तहत लोअर डिवीजन क्लर्क, फायरमैन, ट्रेड्समैन मेट, वाशरमैन, कुक और अन्य पदों के लिए कुल 194 रिक्तियां जारी की गई हैं।
Indian Army Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
इंडियन आर्मी ग्रुप सी भर्ती के सभी ट्रेडों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले और मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों के लिए स्किल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट (जहां भी लागू हो) आयोजित की जाएगी। स्किल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट (जहां भी लागू हो) केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की होगी और जो उम्मीदवार स्किल/फिजिकल टेस्ट उत्तीर्ण करने में असफल रहेंगे, वे चयन के लिए पात्र नहीं होंगे।
इंडियन आर्मी ग्रुप सी भर्ती परीक्षा में अंकों के पुनर्मूल्यांकन और री-चेकिंग का कोई प्रावधान नहीं होगा। इस संबंध में किसी भी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा। चयन/अस्वीकृति के संबंध में नियुक्ति प्राधिकारी का निर्णय अंतिम होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार