Indian Army Agniveer Result 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर सीईई रिजल्ट घोषित, joinindianarmy.nic.in पर करें चेक
Santosh Kumar | July 26, 2025 | 03:21 PM IST | 1 min read
भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के पात्र होंगे।
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से भारतीय सेना अग्निवीर रिजल्ट 2025 देख सकते हैं। यह परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई, जिसमें जनरल ड्यूटी (जीडी), टेक्निकल, ट्रेड्समैन, क्लर्क, नर्सिंग असिस्टेंट और अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
भारतीय सेना अग्निवीर कॉमन प्रवेश परीक्षा (सीईई) 2025 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, ओडिया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया शामिल हैं।
भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के पात्र होंगे। अग्निवीर भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में मेडिकल परीक्षा शामिल है।
Join Indian Army Result 2025: कुल रिक्तियां
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अग्निवीर सीईई 2025 परीक्षा के लिए 13 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। भारतीय सेना अग्निवीर सीईई 2025 भर्ती अभियान के जरिए लगभग 25,000 रिक्तियों को भरेगी।
अग्निपथ सेना भर्ती, भारतीय सेना में 4 वर्षों की अवधि के लिए सैनिकों की भर्ती हेतु एक चयन प्रक्रिया है। इस योजना के अंतर्गत हर वर्ष अग्निवीरों की भर्ती की जाती है। युवा उम्मीदवारों की भर्ती हेतु अग्निपथ योजना वर्ष 2022 में शुरू की गई।
Indian Army Agniveer Result 2025: कैसे करें चेक?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "JCO/OR/Agniveer Enrollment" के अंतर्गत "CEE Results" पर क्लिक करें।
- एक नया लिंक खुलेगा।
- नए पेज पर सीरियल नंबर, ज़ेडआरओ और एआरओ, विषय और डाउनलोड विकल्प जैसे विवरण दिखाई देंगे।
- उम्मीदवार परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम को सेव कर लें।
अगली खबर
]UPPSC RO/ARO Exam: यूपीपीएससी आरओ/एआरओ परीक्षा कल; एसटीएफ और अन्य एजेंसियों की रहेगी कड़ी नजर
यूपी आरओ/एआरओ परीक्षाएं 27 जुलाई को राज्य के सभी 75 जिलों में एक ही पाली में पूर्वाह्न साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में 10.76 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल