IAF Agniveer Recruitment 2024: इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर म्यूजिशियन रैली भर्ती के लिए आवेदन 22 मई से शुरू
Abhay Pratap Singh | May 19, 2024 | 03:01 PM IST | 2 mins read
इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर म्यूजिशियन रैली भर्ती 2024 का आयोजन 3 से 12 जुलाई तक किया जाएगा। अग्निवीरवायु संगीतकार रैली भर्ती 2024 के लिए मेल - फीमेल दोनों वर्ग के कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरवायु म्यूजिशियन रैली भर्ती 2024 के तहत नोटिफिकेशन जारी किया है। इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर म्यूजिशियन रैली भर्ती में भाग लेने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए 22 मई 2024 से ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
एयरफोर्स अग्निवीर वायु संगीतकार भर्ती 2024 के तहत कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आईएएफ अग्निवीरवायु म्यूजिशियन भर्ती 2024 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 जून 2024 तय की गई है।
अग्निवीरवायु संगीतकार रैली भर्ती 2024 इंटेक 01/2025 के तहत आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। कैंडिडेट शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं।
आईएएफ अग्निवीर म्यूजिशियन रैली भर्ती के तहत महिला व पुरुष दोनों कैटेगरी के उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं। आवेदन के लिए कैंडिडेट किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड में कक्षा 10वीं की परीक्षा पास हो। शैक्षणिक मानदंड संबंधित अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
अग्निवीरवायु संगीतकार भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले कैंडिडेट का जन्म 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के बीच हुआ हो। भारतीय वायु सेना अग्निवीर संगीतकार रैली भर्ती का आयोजन 3 जुलाई से 12 जुलाई 2024 तक किया जाएगा।
आईएएफ अग्निवीरवायु म्यूजिशियन 2024 रैली भर्ती में भाग लेने वाले मेल कैंडिडेट की लंबाई 162 सेमी और फीमेल कैंडिडेट की हाइट 152 सेमी होनी चाहिए। इसके अलावा, महिला उम्मीदवारों को 8 मिनट में 1.6 किमी और पुरुष उम्मीदवारों को 7 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।
Indian Airforce Agniveer Musician Rally Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?
अग्निवीरवायु म्यूजिशियन रैली भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध अग्निवीर वायु म्यूजिशियन भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद कैंडिडेट पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज की प्रति स्कैन कर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]Odisha CPET 2024: ओडिशा सीपीईटी 2024 पंजीकरण samsodisha.gov.in पर शुरू, 27 मई अंतिम तिथि
सीपीईटी कॉमन पीजी एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से छात्र शैक्षणिक प्रबंधन प्रणाली के तहत राज्य के सार्वजनिक विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रमों में कैंडिडेट प्रवेश ले सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम