IMU CET Seat Allotment Result 2024: आईएमयू सीईटी काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम imu.edu.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | July 29, 2024 | 02:27 PM IST | 2 mins read
आईएमयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Candidates can download IMU CET Question/Sample papers from here for better preparation.
Download Nowनई दिल्ली: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी (IMU) ने आज यानी 29 जुलाई को आईएमयू सीईटी 2024 काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। IMU CET 2024 काउंसलिंग राउंड 3 में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट imu.edu.in पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।
IMUCET Exam: Question Paper 2026
New: List of Open College Applications
Don't Miss: Top Private Engineering Colleges in India 2026
आईएमयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (IMU CET) 2024 राउंड 3 काउंसलिंग सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके आईएमयू सीईटी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए अपनी आवंटित सीटों की पुष्टि करनी होगी और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शुल्क का भुगतान भी करना होगा। अभ्यर्थी 30,000 रुपये के गैर-वापसी कार्यक्रम शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके आवंटित सीटों की स्वीकृति की पुष्टि कर सकते हैं। सीट स्वीकृत पुष्टि की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “अपग्रेड किए गए उम्मीदवारों के मामले में यदि नए आवंटित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक मेडिकल प्रमाण पत्र में पिछले वाले की तुलना में अलग-अलग चिकित्सा मानक हैं, तो उन्हें नए आवंटित परिसर में नए मेडिकल प्रमाण पत्र को ईमेल/ व्यक्तिगत रूप से संबंधित कैंपस के डिप्टी रजिस्ट्रार को जमा करना होगा। जिसकी मार्किंग कॉपी aracademics.hq@imu.ac.in पर भेजनी होगी।”
संस्थान 30 जुलाई से 2 अगस्त तक आईएमयू सीईटी 2024 काउंसलिंग में आवंटित सीटों के उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन आयोजित करेगा। कार्यक्रम शुल्क के ऑनलाइन भुगतान के बाद उम्मीदवारों को सीट आवंटित आईएमयू परिसर में रिपोर्ट भी करना होगा।
IMU CET काउंसलिंग 2024 के लिए उम्मीदवारों को जन्म प्रमाणपत्र, कक्षा 10 व 12 की मार्कशीट, कम्यूनिटी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो), ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट, सीईटी रैंक प्रमाण पत्र की जरूरत होगी। इसके साथ ही, आधार कार्ड, एनसीसी प्रमाणपत्र, यूजी मार्कशीट व प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और चिकित्सा फिटनेस सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार