IMU CET Result 2025: आईएमयू सीईटी रिजल्ट बीटेक, बीएससी, डीएनएस के लिए imu.edu.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 30, 2025 | 04:11 PM IST | 2 mins read
आईएमयू सीईटी परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Candidates can download IMU CET Question/Sample papers from here for better preparation.
Download Nowनई दिल्ली: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी (IMU) ने आज यानी 30 मई को स्नातक कार्यक्रमों के लिए आईएमयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 (IMU CET 2025) का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट imu.edu.i के माध्यम से आईएमयू सीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईएमयू सीईटी 2025 रिजल्ट बीटेक, बीएससी और डीएनएस सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए जारी किया गया है। आईएमयू सीईटी परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। IMU CET 2025 रैंक कार्ड पर नाम, श्रेणी, आवेदन संख्या और प्राप्त अंक जांच सकते हैं।
आईएमयू सीईटी 2025 परीक्षा 24 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार प्रवेश के लिए IMU CET काउंसलिंग 2025 में भाग ले सकते हैं, जो ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी। आईएमयू सीईटी 2025 काउंसलिंग जून 2025 के तीसरे सप्ताह से शुरू होगी।
काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में 10,000 रुपए की फीस जमा करनी होगी और अधिक से अधिक विकल्पों के साथ अपनी प्राथमिकताएं भरनी होंगी। काउंसलिंग के दूसरे चरण में उम्मीदवारों को उनकी योग्यता, वरीयता और सीट की उपलब्धता के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी।
उम्मीदवारों को अपने प्रवेश की पुष्टि के लिए दस्तावेज सत्यापन के साथ 25,000 रुपए जमा करने होंगे। काउंसलिंग सत्र में अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज पेश करने होंगे। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
IMU CET Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके कैंडिडेट आईएमयू सीईटी 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईएमयू की आधिकारिक वेबसाइट imu.edu.in पर जाएं।
- "IMU प्रवेश 2025 - रैंक प्रमाणपत्र डाउनलोड" लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज दिखाई देगा, पंजीकृत उम्मीदवारों पर क्लिक करें, रैंक प्रमाण पत्र सूची डाउनलोड करने के लिए लॉगिन करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और IMU CET रैंक कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार