IITM Pravartak: आईआईटीएम प्रवर्तक ने टीसीएस आईओएन के साथ मिलकर मशीन लर्निंग ऑपरेशंस कोर्स किया शुरू
Abhay Pratap Singh | June 16, 2025 | 04:35 PM IST | 2 mins read
मशीन लर्निंग ऑपरेशन कोर्स 110 घंटे का ऑनलाइन सर्टिफिकेट कार्यक्रम है, जो 15 जुलाई 2025 को शुरू होगा।
नई दिल्ली: आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने मशीन लर्निंग ऑपरेशंस (MLOps) में एक नया ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू करने के लिए टीसीएस आईओएन (TCS iON) के साथ साझेदारी की है। इस कार्यक्रम के स्नातकों के लिए संभावित करियर के अवसर एआई एमएल, डेटा साइंस एवं जनरल एआई और एलएलएम के क्षेत्रों में होंगे।
आधिकारिक बयान के अनुसार, “एमएलओपीएस – स्केलेबल एमएल ऑपरेशंस – एसोसिएट’ शीर्षक वाली यह पहल कौशल अंतर को समाप्त करने में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसका उद्देश्य एआई और एमएल में भविष्य के लिए तैयार करियर के लिए पेशेवरों को तैयार करना है।”
Machine Learning Operations (MLOps): पंजीकरण
मशीन लर्निंग ऑपरेशन कोर्स 110 घंटे का ऑनलाइन सर्टिफिकेट कार्यक्रम है, जो 15 जुलाई 2025 को शुरू होगा। इस प्रोग्राम के लिए नामांकन प्रक्रिया अभी शुरू है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 जुलाई, 2025 तय की गई है। इसे एमएलओपीएस टूल्स, प्रैक्टिस और डिप्लॉयमेंट स्ट्रैटजी का ज्ञान प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।
आवेदन लिंक - https://www.tcsion.com/hub/iitm-pravartak/scalable-machine-learning-models-operations-associate/
टीसीएस आईओएन के ग्लोबल हेड वेंगुस्वामी रामास्वामी ने कहा, “MLOps कार्यक्रम, जिसमें 110 घंटे का अनुभवात्मक लर्निंग और IITM प्रवर्तक के प्रोफेसरों व उद्योग विशेषज्ञों द्वारा लाइव क्लास शामिल हैं, शिक्षार्थियों को वास्तविक जीवन की कार्य स्थितियों के अनुरूप आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस करना है।”
आईआईटीएम प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ एमजे शंकर रमन ने कहा, “मशीन लर्निंग मॉडलों को सही तरीके से डिप्लॉय, प्रबंधित और स्केल करना आवश्यक होता है। मशीन लर्निंग ऑपरेशंस – एसोसिएट स्तर का कोर्स पेशेवरों को अपस्किल करने और उन्हें एआई-प्रेरित उद्योगों में प्रासंगिक बनाए रखने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।”
प्रेस रिलीज के अनुसार, “टीसीएस आईओएन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के भीतर एक व्यावसायिक इकाई है जो शैक्षणिक संस्थानों, विनिर्माण उद्योगों और परीक्षा बोर्डों सहित विभिन्न क्षेत्रों को सेवाएं प्रदान करता है।”
MLOps – Scalable ML Operations – Associate Course: जॉब प्रोफाइल
- डेटा इंजीनियर
- मशीन लर्निंग ऑपरेशंस (एमएलओपीएस) इंजीनियर (जूनियर/एसोसिएट)
- एमएलओपीएस प्लेटफॉर्म इंजीनियर
- एमएल ऑटोमेशन इंजीनियर आदि।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच