Trusted Source Image

CTET Answer Key PDF 2026: सीटेट प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ ctet.nic.in पर जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट, फीस

Santosh Kumar | March 12, 2026 | 06:01 PM IST | 2 mins read

सीटेट पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में 150 प्रश्न होते हैं। क्वालिफाइंग मार्क्स जनरल कैटेगरी के लिए 60% और आरक्षित कैटेगरी के लिए 55% है।

Back

How to crack CTET Exam?

Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.

Check Now
सीबीएसई द्वारा सीटेट आंसर-की पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
सीबीएसई द्वारा सीटेट आंसर-की पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएस) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) फरवरी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। सीटेट आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध है। यह एग्जाम 7 और 8 फरवरी को दो शिफ्ट में हुआ, जिसमें पेपर 1 और पेपर 2 शामिल थे। लाखों कैंडिडेट्स ने सीटेट 2026 एग्जाम दिया और अब वे अपने जवाब चेक कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। सीटेट उत्तर कुंजी की साथ-साथ ओएमआर रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध करा दी गई है, जिससे कैंडिडेट्स अपने मार्क किए गए जवाबों की तुलना कर सकते हैं।

CTET Answer Key 2026: आंसर की ऑब्जेक्शन डेट, फीस

अगर कोई कैंडिडेट आंसर की में किसी प्रश्न के उत्तरसे सहमत नहीं है, तो वे ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। तय समय सीमा के अंदर आपत्तियां जमा करना अनिवार्य है। हर आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये की फीस लगेगी।

आपत्तियां केवल वैलिड सबूत के साथ ही स्वीकार की जाएंगी। सीबीएसई सभी वैलिड आपत्तियों की समीक्षा करेगा और जरूरी सुधार करने के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा। रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा।

Also readCBSE 10th, 12th Admit Card 2026: सीबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षा का एडमिट कार्ड cbse.gov.in पर जारी

CTET Answer Key PDF 2026: सीटेट आंसर की पीडीएफ कैसे चेक करें?

आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से सीटीईटी आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे-

  • सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
  • पेज पर "व्यू/चैलेंज आंसर की – सीटीईटी 2026" लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि जैसे विवरण दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
  • इसके बाद, आंसर की पीडीएफ और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें।

CTET Marking Scheme 2026: सीटेट मार्किंग स्कीम 2026

सीटेट में हर सही जवाब के लिए 1 अंक मिलता है, और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। किसी भी समस्या के मामले में, हेल्पडेस्क से संपर्क करें। प्रोविजनल आंसर की केवल रेफरेंस के लिए है। फाइनल आंसर की को ही अंतिम माना जाएगा।

सीटीईटी परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में 150 प्रश्न होते हैं। क्वालिफाइंग मार्क्स जनरल कैटेगरी के लिए 60% और आरक्षित कैटेगरी के लिए 55% है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देखें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications