IIT Mandi 12वें दीक्षांत समारोह में 636 छात्रों को प्रदान करेगा डिग्री, 28 सितंबर को आयोजन
Santosh Kumar | September 23, 2024 | 01:05 PM IST | 1 min read
आईआईटी मंडी के 12वें दीक्षांत समारोह में 297 स्नातक, 284 स्नातकोत्तर और 55 पीएचडी विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से डिग्री प्रदान की जाएगी।
मंडी: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी 28 सितंबर 2024 को अपना 12वां दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है। दीक्षांत समारोह में संस्थान की ओर से कुल 636 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। समारोह में विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में 297 स्नातक, 284 स्नातकोत्तर और 55 पीएचडी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनोज जैन आईआईटी मंडी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मनोज जैन ने एमएनआईटी जयपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया और 1991 में प्रोबेशनरी इंजीनियर के रूप में बीईएल में शामिल हुए।
आईआईटी मंडी के 12वें दीक्षांत समारोह पर अपने विचार साझा करते हुए आईआईटी मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा ने कहा, "मैं अपने सभी स्नातक छात्रों को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं उनके लिए एक संपूर्ण जीवन और आगे की सफल पेशेवर यात्रा की कामना करता हूं।"
बेहरा ने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि छात्र अपने चुने हुए क्षेत्रों के प्रति ईमानदारी, निष्ठा और अटूट समर्पण के साथ आईआईटी मंडी के मूल्यों को बनाए रखेंगे और जहां भी जाएंगे हमारे संस्थान का नाम रोशन करेंगे।
आईआईटी मंडी के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल कंवल जीत सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) करेंगे। इस कार्यक्रम में आईआईटी रोपड़ के निदेशक राजीव आहूजा, डीआरडीओ के ईआर और आईपीआर के निदेशक नरेंद्र कुमार आर्य और ब्रेनवेव साइंस के सीईओ कृष्ण इका भी शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल